फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress MLA 'threatens to resign' from Assembly over delays in public works

Karnataka: कांग्रेस विधायक कागे ने दी विधानसभा से इस्तीफे की धमकी, सरकारी कामों में देरी का लगाया आरोप

Mon, 23 Jun 2025 03:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी (कर्नाटक) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Jun 2025 03:24 PM IST
सार

Karnataka: कांग्रेस विधायक भरमगौड़ा कागे ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में देरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की धमकी दी। उन्होंने प्रशासनिक ढांचे पर भी सवाल खड़े किए और कांग्रेस विधायक बी आर पाटिल के आरोपों का समर्थन किया। भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Karnataka Congress MLA 'threatens to resign' from Assembly over delays in public works
कांग्रेस विधायक भरमगौड़ा अलगौड़ा कागे - फोटो : एक्स/भरमगौड़ा कागे

विस्तार

कर्नाटक के कागवाड़ से कांग्रेस के विधायक भरमगौड़ा अलगौड़ा कागे ने सोमवार को कहा कि वह विधानसभा से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासनिक ढांचा बिगड़ गया है। बेलगावी में पत्रकारों से बात करते हुए कागे ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


कागे ने आरोप लगाया, पूरे राज्य का प्रशासन ठप हो गया है। मुझ बहुत दुख हुआ है। मैं गंभीरता से इस्तीफे पर विचार कर रहा हूं। अगर अगले दो दिनों में मैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इस्तीफा दे दूं तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। विधायक ने दावा किया कि उनके क्षेत्र कागवाड़ में पिछले दो वर्षों से कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने आलंद से कांग्रेस विधायक बी. आर. पाटिल का समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक कामों में भ्रष्टाचार और रुकावटें हैं। कागे ने कहा, मैं बी आर पाटिल के साथ खड़ा हूं। उन्होंने जो कुछ कहा, वह सच है। हमारे क्षेत्र में पिछले दो साल से कोई भूमिपूजन तक नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ED: पूर्व सांसद डीके सुरेश ईडी के सामने हुए पेश, महिला द्वारा धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

बी. आर. पाटिल ने भी लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले 25 करोड़ रुपये की परियोजनओं की घोषणा की थी, जिसमें 12 करोड़ रुपये सड़क निर्माण के लिए थे, लेकिन इन कामों के लिए आदेश अब तक जारी नहीं हुए हैं। जब उनसे इस देरी का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे भी समझ नहीं आ रहा है। बी.आर. पाटिल ने इससे पहले सरकारी आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि लाभार्थियों से पैसा वसूला जा रहा है। हालांकि, मंत्री बी.जेड. जमीर अहमद खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। 


राज्य पर अभिशाप बन गई कांग्रेस सरकार: विजयेंद्र
कागे के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राज्य प्रमुख बी. वाई. विजयेंद्र ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भ्रष्टाचार और लूट कांग्रेस सरकार का हिस्सा बन चुके हैं। विजयेंद्र ने कहा कि आलंद के विधायक बी आर पाटिल ने भी बताया है कि गरीबों के लिए मकानों की मंजूरी पाने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है, जो सरकार की शर्मनाक हालत को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार राज्य पर एक अभिशाप बन गई है।

ये भी पढ़ें: तीन महीने तक हैवानियत: नाबालिग को अगवा कर ले गया कर्नाटक, झांसा देकर बनाता रहा संबंध; लोकेशन बदलता रहा समीर
 
विजयेंद्र ने कहा, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को अब उन्हें खुद कांग्रेस के विधायक जवाब दे रहे हैं, जो पहले भाजपा के आंदोलन और जनाग्रह यात्रा का मजाक उड़ाते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अंदरूनी टकराव चल रहा है। विजयेंद्र ने कहा, कांग्रेस के विधायक खुद सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार और विकास की कमी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed