{"_id":"5d29c7ce8ebc3e6cf4708d4b","slug":"karnataka-congress-mla-nagaraj-indicated-reconsideration-of-his-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कांग्रेस से बागी हुए विधायक नागराज ने इस्तीफा वापस लेने का दिया संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कांग्रेस से बागी हुए विधायक नागराज ने इस्तीफा वापस लेने का दिया संकेत
Sat, 13 Jul 2019 05:30 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
सिद्धरमैया संग मुलाकात करते कांग्रेस के बागी विधायक नागराज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों को मनाने की कोशिश शनिवार को तेज कर दी है। इस बीच, उनमें से एक ने संकेत दिया है कि वह अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार कर सकते हैं और अन्य विधायकों को भी मनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस-जद(एस) के 16 बागी विधायकों में शामिल राज्य के आवास मंत्री एमटीबी नागराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने को कहा। नागराज होसकोट से कांग्रेस विधायक हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
नागराज ने संवाददाताओं से कहा, ‘सिद्धरमैया और दिनेश गुंडु राव ने मुझसे मुलाकात की और मुझसे इस्तीफा वापस लेने और पार्टी में बने रहने का अनुरोध किया। इस पर विचार करने के लिए मैंने समय मांगा है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि मैं चिक्कबल्लापुरा विधायक सुधाकर से बात करूंगा और इस्तीफा वापस लेने के लिए उन्हें मनाउंगा।’
विज्ञापन
Bengaluru: Rebel Congress MLA MTB Nagaraj met Congress legislative party leader Siddaramaiah, at the latter's residence. Congress MLA Zameer Khan also present pic.twitter.com/UynvODAUBq
— ANI (@ANI) July 13, 2019
इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर, राज्य के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार और कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे। यह पूछे जाने पर कि क्या सारे मतभेद दूर कर लिए गए हैं, नागराज ने कहा कि उन्होंने कुछ असंतोष को लेकर इस्तीफा दिया था और हर राजनीतिक दल में कुछ असहमति होती है।
उन्होंने कहा, ‘पार्टी नेतृत्व विधायकों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भी उनकी कोशिश में उनकी मदद करने की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश करूंगा।' इसके बाद नागराज राज्य कांगेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया के आवास के लिए रवाना हो गए।