{"_id":"63c51feb215a3b3d0b2aacd2","slug":"karnataka-congress-made-a-big-announcement-for-women-after-200-units-of-free-electricity-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 200 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद कांग्रेस ने की बड़ी घोषणा, सत्ता में आते ही महिलाओं मिलेगी सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 200 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद कांग्रेस ने की बड़ी घोषणा, सत्ता में आते ही महिलाओं मिलेगी सुविधा
Mon, 16 Jan 2023 03:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Jan 2023 03:33 PM IST
सार
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो यहां महिलाओं को बुनियादी आय के रूप में गृह लक्ष्मी योजना के तहत दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक में इसी साल मई में विधानसभा चुनाव होने से हैं। इससे पहले कांग्रेस ने यहां बड़ा दांव खेला है। 200 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद पार्टी ने राज्य में महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की है। सोमवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो यहां महिलाओं को बुनियादी आय के रूप में गृह लक्ष्मी योजना के तहत दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां सत्ता में आने पर महिला केंद्रित बजट पेश करने की घोषणा की है। उधर, राज्य के मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने प्रियंका गांधी के 'ना नायकी' अभियान का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस महासचिव की ऐसी स्थिति हो गई है उन्हें खुद घोषणा करनी पड़ रही है कि वह एक नेता हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके साथ कोई महिला रैली नहीं कर रही है इसलिए उनको खुद 'ना नायकी' अभियान की घोषणा करनी पड़ी। आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक की महिलाएं उनके आह्वान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। बोम्मई ने कहा, 'प्रियंका को आने दीजिए। बहुत से लोग बेंगलुरु आते हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। कार्यक्रम ठीक से हो, लेकिन एक बात जो मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उनके अभियान का शीर्षक 'ना नायकी' क्यों है?'
विज्ञापन