फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Congress JDS Stalemate Over portfolio allocation

कर्नाटक: मंत्रिमंडल और विभागों को लेकर कांग्रेस-जदएस में विवाद, कुमार स्वामी ने पीएम से की मुलाकात

Wed, 30 May 2018 08:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: Congress JDS Stalemate Over portfolio allocation

कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर विवाद अभी भी सुलझा नहीं है। वित्त, ऊर्जा, कृषि और गृह विभाग को लेकर कांग्रेस-जदएस के बीच खींचतान जारी है। हालांकि वित्त मंत्रालय विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी की बैठक के बाद भी अंतिम फैसले की घोषणा नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

 
दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत के बाद फिर दोहराया कि मैं कांग्रेस की दया पर हूं। राज्य की जनता ने मुझे और मेरी पार्टी को खारिज किया है मैं राज्य की जनता के दबाव में मुख्यमंत्री बना हूं। कांग्रेस जो कहेगी वही करुंगा। उन्होंने भी उम्मीद जताई कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।  
विज्ञापन


कुमार स्वामी सोमवार सुबह कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पहुंचे जहां विभागों के बंटवारे पर कांग्रेस के राज्य और राष्ट्रीय नेताओं के साथ उनकी बातचीत हुई। बैठक में अहमद पटेल, लोकसभा में दल के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रभारी केसी. वेणुगोपाल के अलावा पूर्व सीएम सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने इस बातों से इंकार किया कि राहुल गांधी के विदेश दौरे के चलते मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विवाद नहीं सुलझ पा रहा है। वेणुगोपाल का कहना है कि विभागों के बंटवारे को लेकर जो भी दिक्कतें हैं एक-दो दिन में सुलझा ली जाएंगी। 

राहुल गांधी के बाहर होने से इस बात के कोई मायने नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि विदेश दौरे पर मां सोनिया गांधी के साथ गए राहुल 4-5 जून को लौटेंगे। लिहाजा इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि कर्नाटक का विवाद उन्हीं के लौटने के बाद सुलझेगा। कांग्रेस नेता खड़गे का कहना है कि समाधान न होने तक बैठकें जारी रहेंगी।  


सीएम एचडी कुमार स्वामी सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे बातचीत हुई। इस दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री को अंगवस्त्रम, कर्नाटक की टोपी पहनाकर स्वागत किया। सीएम ने कोयला मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed