फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress BJP clash over manufacturing of Google Pixel smartphone Unit in Tamil Nadu

Google: गूगल ने मोबाइल उत्पादन के लिए तमिलनाडु को चुना तो कर्नाटक में BJP-कांग्रेस भिड़ीं, छिड़ी जुबानी जंग

Fri, 24 May 2024 03:18 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 May 2024 03:18 PM IST
सार

भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में पार्टी ने कहा कि कर्नाटक ने एक बड़ा निवेश खो दिया है। कांग्रेस सरकार के शासन के कारण कर्नाटक में काननू व्यवस्था धराशाई हो गई है। इस वजह से राज्य में बड़े निवेश नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
Karnataka Congress BJP clash over manufacturing of Google Pixel smartphone Unit in Tamil Nadu
डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में गूगल अपने पिक्सेल स्मार्टफोन का निर्माण कर सकता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसकी घोषणा की। सीएम की घोषणा के बाद से कर्नाटक में वाद-विवाद शुरू हो गया। विपक्षी भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस वजह से कर्नाटक गूगल से करार करने में पिछड़ गया। 

विज्ञापन

भाजपा ने ट्वीट कर लगाया आरोप
भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में पार्टी ने कहा कि कर्नाटक ने एक बड़ा निवेश खो दिया है। कांग्रेस सरकार के शासन के कारण कर्नाटक में काननू व्यवस्था धराशाई हो गई है। इस वजह से राज्य में बड़े निवेश नहीं हो रहे हैं। राज्य के युवा रोजगार के अवसर से चूक जा रहे हैं। भाजपा ने कर्नाटक को अपनी नीतियों से आर्थिक राज्य बना दिया था। वहीं, सीएम सिद्धारमैया अपनी नीतियों से इसे नष्ट कर रही हैं।

विज्ञापन

डीके शिवकुमार ने लगाए आरोप
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। शिवकुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं ने ऐसा ट्वीट किया, यह शर्मनाक है। भाजपा को पहले दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए कि कितने निवेशक भाजपा सरकार के उत्पीड़न से परेशान होकर देश से बाहर चले गए हैं। जब से कांग्रेस ने राज्य की सत्ता संभाली है। कई निवेशक यहां आए हैं। चुनाव के बाद हम आपको दिखाएंगे कितने निवेशक राज्य में निवेश करना चाहते हैं। कर्नाटक विकास और शांति का स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर आईटी युवाओं को रोजगार मिलेगा
सीएम ने गुरुवार को कहा था कि राज्य सरकार ने गूगल के प्रबंधन के साथ शुरुआती स्तर पर बातचीत पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध गूगल जल्द ही आधिकारिक तौर पर बातचीत करने के लिए अपने अधिकारियों को चेन्नई भेजेगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि चेन्नई के पास गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की उत्पादन फैक्ट्री लगाने से राज्य के कई पेशेवर आईटी युवाओं को रोजगार मिल जाएगा। मीडिया में आई जानकारी में बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने 2030 तक एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य हासिल करने का टारगेट सेट किया है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए निवेशकों ने तमिलनाडु, मलेशिया, सिंगापुर, जापान, फ्रांस और अरब देश में बैठक आयोजित की। इस दौरान लगभग 9.61 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल हुआ। इससे तकरीबन 30 लाख नौकरियां पैदा होंगी। 

गूगल और फॉक्सकॉन मिलकर लगाएंगे फैक्ट्री
वहीं, राज्य उद्योग मंत्री टीआरबी राजा को मुख्यमंत्री की तरफ से कुछ दिशा-निर्देश मिले थे। मुख्यमंत्री की ओर से मिले दिशा-निर्देश में उद्योग मंत्री टीआरबी राजा को अमेरिकी यात्रा और वहां पर गूगल और फॉक्सकॉन के साथ आधिकारिक बातचीत के लिए क्या चर्चा करनी है, इस बारे में जानकारी दी गई थी। राज्य के मंत्री की बैठक का नतीजा ये रहा कि अब गूगल और फॉक्सकॉन साझेदारी में तमिलनाडु राज्य में पिक्सल फोन का उत्पादन शुरू करेंगे। इसके लिए गूगल ने राज्य सरकार को ऑफर दिया और गूगल पिक्सल फोन का उत्पादन शुरू करने के लिए तमिलनाडु में प्लांट लगाया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed