फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: CM Yeddyurappa will repeat 2008 charisma or go home

2008 का करिश्मा दोहराएंगे या घर जाएंगे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा

Sat, 19 May 2018 04:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: CM Yeddyurappa will repeat 2008 charisma or go home
- फोटो : PTI

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपनी कुर्सी बचाए रख पाएंगे या नहीं, इसका फैसला शनिवार शाम को विधानसभा में होगा। हालांकि भाजपा और पार्टी समर्थकों की उम्मीदें अब येदियुरप्पा से 2008 का करिश्मा दोहराने पर टिकी हैं। उस वक्त येदियुरप्पा ने ऑपरेशन लोटस के तहत कई विपक्षी विधायकों के इस्तीफे कराकर अपनी अल्पमत सरकार को बचाया था। इस बार भी उनसे ऐसे ही चमत्कार की उम्मीद लगाई जा रही है। इसमें वह कितना सफल होते हैं, यह शनिवार को ही पता चलेगा। 

विज्ञापन


बहुमत के जादुई आंकड़े से सात सीट पीछे येदियुरप्पा के सामने कुर्सी बचाने के लिए आठ विपक्षी विधायकों की क्रॉस वोटिंग या मतदान के दौरान 14 विपक्षी विधायकों की हर हाल में गैरहाजिरी सुनिश्चित कराना ही एकमात्र विकल्प है। 
विज्ञापन


भाजपा की निगाहें कांग्रेस और जद-एस से जीते 31 लिंगायत विधायकों पर लगी हैं। येदियुरप्पा इसी समुदाय से आते हैं और उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी दलों के इस समुदाय के कुछ विधायक भाजपा का समर्थन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि लिंगायत समुदाय के विपक्षी दलों के विधायकों को येदियुरप्पा की मदद करने के लिए मठों का भी सहारा लिया जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


येदियुरप्पा के खास हैं बोपैया, बचाई थी कुर्सी 

राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए केजी बोपैया मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खास माने जाते हैं। वह पिछली भाजपा सरकार के दौरान 2009 से 2013 तक विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। 


अक्तूबर 2010 में जब येदियुरप्पा अवैध खनन मामलों से घिरे थे, उस वक्त कई भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा का विरोध किया था। बतौर स्पीकर बोपैया ने 11 बागी पार्टी विधायकों और 5 निर्दलीय विधायकों को अयोग्य करार देकर येदियुरप्पा की सरकार बचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed