फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddharamaiah allegation on BJP state president BY Vijayendra cbi probe news in hindi

Karnataka: 'वीडियो फुटेज है', 150 करोड़ रिश्वत के आरोपों पर सिद्धारमैया ने विजयेंद्र को घेरा; भाजपा का पलटवार

Mon, 16 Dec 2024 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Dec 2024 03:16 PM IST
सार

सिद्धारमैया से जब यह पूछा गया कि क्या वे मणिप्पडी के कथित दावों की सीबीआई जांच का आदेश देंगे? उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उठाया जाएगा और इस पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Karnataka CM Siddharamaiah allegation on BJP state president BY Vijayendra cbi probe news in hindi
सिद्धारमैया, बीवाई विजयेंद्र - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनवर मणिप्पाडी को 150 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उनके इस आरोपों को भाजपा नेता ने खारिज कर दिया। हालांकि, विजयेंद्र द्वारा इन आरोपों को खारिज करने के एक दिन बाद कर्नाटक के सीएम ने बताया कि उनके पास वीडियो फुटेज है, जिसमें अनवर मणिप्पाडी को भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए देखा गया है। उनके इन आरोपों पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। 
विज्ञापन


सिद्धारमाया ने कहा, मनिप्पाडी ने खुद यह बात बताई थी। अब कौन सा बयान सच है और कौन सा झूठ? मनिप्पाडी ने ही सबसे पहले यह बात कही थी। अगर अब वह न कहता है तो इसमें क्या किया जाएगा। मेरे अनुसार, हमारी प्रतिक्रिया सही है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, वह (मणिप्पाडी) वही हैं जिसने दावा किया था कि उसे 150 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। इसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। उसने यह बात एक प्रेस वार्ता में कही। अब इतने वर्षों बात वह इससे इनकार कर रहा है। 
विज्ञापन


सीबीआई जांच पर क्या बोले सिद्धारमैया
सिद्धारमैया से जब यह पूछा गया कि क्या वे मणिप्पडी के कथित दावों की सीबीआई जांच का आदेश देंगे? उन्होंने कहा, मणिप्पाडी ने यह कहा। इस मुद्दे को उठाया जाएगा और चर्चा की जाएगी। सिद्धारमैया ने इससे पहले अपने बयान में कहा था कि मणिप्पाडी ने सार्वजनिक रूप से यह बयान दिया था कि बी.एस. येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहते हुए विजयेंद्र ने उनके घर पर आकर वक्फ संपत्ति घोटाले की रिपोर्ट पर चुप रहने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की थी। उन्होंने यह भी कहा कि मणिप्पाडी ने विजयेंद्र को अपने घर से बाहर निकाला था और इस मामले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए सिद्धारमैया ने अपने बयान में कहा कि मणिप्पाडी ने उन्हें बताया था कि जब विजयेंद्र ने पैसे की पेशकश की तो उन्होंने (मणिप्पाडी) उन्हें अपने घर से बाहर भेज दिया था। उन्होंने (मणिप्पाडी) ने इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष को दी। 

विजयेंद्र ने दी थी प्रतिक्रिया
अपने ऊपर लगे आरोपों पर भाजपा नेता बी.वाई. विजयेंद्र ने रविवार को प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, आज अनवर मनिप्पाडी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विजयेंद्र ने नहीं, बल्कि कांग्रेस के लोगों ने उनसे संपर्क किया था। जहां तक मेरे खिलाफ प्रियांक खरगे और सिद्धारमैया के आरोपों का सवाल है कि मैंने अनवर मणिप्पाडी को 150 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, यह एक बड़ा मजाक है। जब आरोप कांग्रेस नेताओं पर हैं तो मेरे द्वारा कांग्रेस नेताओं की मदद की पेशकश करने का सवाल कहां से उठता है? यह अर्थहीन है। मुख्यमंत्री ने कल जो भी मुद्दे उठाए, हम उसका जवाब सदन में देंगे। उन्होंने आगे कहा, मैं मणिप्पाडी के घर क्यों जाऊं और 150 करोड़ रुपये की पेशकश क्यों करूं? वह भी कांग्रेस नेताओं को बचाने के लिए? 


भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के आरोपों पर भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए सीबीआई जांच की मांग की। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्यों ने पिछले गुरुवार को सदन में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री प्रियांक खरगे के आरोप पर आपत्ति जताई। खरगे ने भाजपा नेता विजयेंद्र पर मणिप्पाडी को 150 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाया था। राज्य में पिछली सरकार के दौरान कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मणिप्पाडी ने राज्य में वक्फ भूमि के अतिक्रमण और इसमें बड़े लोगों की संलिप्तता पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए इन आरोपों पर बी.वाई. विजयेंद्र ने आधारहीन बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के इन आरोपों पर सीबीआई जांच का आदेश देने की चुनौती दी।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed