फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah writes to PM Modi calls Nitin Gadkari Shivamogga event protocol violation

Karnataka: सिद्धारमैया ने PM मोदी को लिखा पत्र, गडकरी के शिवमोगा कार्यक्रम को प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया

Tue, 15 Jul 2025 05:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:22 AM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शिवमोगा कार्यक्रम पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की अनदेखी कर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। 
 

विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah writes to PM Modi calls Nitin Gadkari Shivamogga event protocol violation
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने शिवमोगा में हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया। इससे पहले, सीएम ने शिवमोगा में भारत के दूसरे सबसे लंबे केबल-आधारित सिगंदूर पुल के उद्घाटन का बहिष्कार किया था। 

विज्ञापन


अपने पत्र में, कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्य सरकार से परामर्श किए बिना शिवमोगा के सागर तालुका में कार्यक्रम आयोजित किया था। साथ ही यह भी कहा कि कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में उनका नाम बिना किसी पूर्व सूचना के छापा गया था। उन्होंने कहा कि राज्य की असहमति के बावजूद मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम करना सरासर मनमानी है और सहकारी संघवाद की मूल भावना के विरुद्ध है। 
विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को शिवमोगा में सिगंदूर पुल समेत विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। सिद्धारमैया और उनके मंत्रिमंडल ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: भारत के दूसरे सबसे लंबे केबल-आधारित सिगंदूर पुल का उद्घाटन; सिद्धारमैया के दावों पर गडकरी की दो-टूक

11 जुलाई को गडकरी से फोन पर हुई थी बात
सिद्धारमैया ने कहा कि कार्यक्रम का पता चलने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से 11 जुलाई को फोन पर बात थी। इस दौरान उन्होंने गडकरी से कार्यक्रम को स्थगित करने का आग्रह किया था, क्योंकि उस दिन उनका विजयनगर जिले के इंडी तालुक में पहले से एक और कार्यक्रम तय था। 

सिद्धारमैया का दावा- गडकरी ने कार्यक्रम स्थगित करने पर जताई थी सहमति 
सिद्धारमैया ने दावा किया कि बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम को स्थगित करने पर सहमति जताई थी, लेकिन फिर भी 14 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा, 'मैं आपका ध्यान 14 जुलाई को शिवमोगा जिले के सागर तालुका स्थित नेहरू फील्ड में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 88 किलोमीटर लंबी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह की ओर आकर्षित करना चाहता हूं।'


ये भी पढ़ें: Karnataka: सिगंदूर पुल के लोकार्पण में शामिल नहीं हुए सिद्धारमैया, बवाल मचा तो गृह मंत्री परमेश्वर ने दी सफाई

कार्यक्रम से पहले राज्य सरकार से नहीं किया परामर्श
सिद्धारमैया ने कहा कि मंत्रालय ने कार्यक्रम से पहले राज्य से परामर्श नहीं किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर फरीद और राज्य विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी के नामों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का नाम छापा, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक सरकार इस तरह की असहयोगात्मक कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराती है। मुझे उम्मीद है कि सभी केंद्रीय मंत्रालयों को भविष्य में इस तरह के विवादास्पद कार्यों से बचने की सख्त सलाह दी जाएगी।'

संबंधित वीडियो


सिद्धारमैया ने कहा- अधूरे पुल का उद्घाटन करना गलत
सिद्धारमैया ने आगे कहा कि एनएच 369ई पर शरावती बैकवाटर और अंबरगोडु व कलसावली के बीच ईपीसी मोड पर सिंगदूर पुल बनाने की योजना 2013 में राज्य सरकार ने बनाई थी, जिसे बाद में केंद्र ने आगे बढ़ाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार यह पुल अभी पूरी तरह से बना नहीं है, इसलिए इसका उद्घाटन करना गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed