फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: CM Siddaramaiah spoke to Niranjan on Neha's murder, said- I am sorry, I am with you.

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया ने नेहा हिरेमथ के पिता से की बात, कहा- मुझे माफ करना, आपके साथ खड़ा हूं

Tue, 23 Apr 2024 03:14 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 23 Apr 2024 03:14 PM IST
सार

मंगलवार मंत्री एचके पाटिल नेहा के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री से फाेन पर करवाई बात। मुख्यमंत्री बोले इस घटना के लिए माफी चाहते हैें। वे इस मामले में उनके साथ हैं।

विज्ञापन
Karnataka: CM Siddaramaiah spoke to Niranjan on Neha's murder, said- I am sorry, I am with you.
सीएम सिद्धारमैया - फोटो : x/ @siddaramaiah

विस्तार

कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की हत्या के बाद मंगलवार को मंत्री एचके पाटिल नेहा के घर पहुंचे। वहां उन्होंने सीएम सिद्धारमैया की फोन पर निरंजन से बातचीत करवाई। सीएम ने कहा कि नेहा के साथ जो हुआ उसके लिए वे माफी चाहते हैं। वे उनके साथ खड़े हैं। मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि वे इस मामले की जांच सीआईडी से करवाएंगे। साथ ही मामले की पूरी सुनवाई के विशेष अदालत में होगी।
विज्ञापन


नेहा की चाकू मारकर हत्या के मार्मिक घटनाक्रम के बाद नेहा को न्याय दिलाने के लिए छात्र संगठन भी सड़कों पर उतर आए हैं। काली पट्टी बांधकर छात्र-छात्राएं नेहा के लिए न्याय और छात्राओं की सुरक्षा का वादा मांग रही हैं। नेहा हिरेमथ के कॉलेज परिसर में उसके सहपाठी द्वारा चाकू से हमला कर मारने के बाद से ही कर्नाटक में कई सारे आंदोलन शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को कर्नाटक नेता एचके पाटिल निरंजन हिरेमथ से मिलने पहुंचे, उन्होंने कहा कि इस घटना की वह घोर निंदा करते है। कांग्रेस पार्षद निरंजन और उसके परिवार को सांत्वना देने यहां आया हूं, मेरी पूरी सहानुभूति है। मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए निरंजन को धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि इस मामले में वे उनके साथ हैं। इस मामले की पूरी सुनाई विशेष अदालत में होगी, साथ ही इस मामले की छानबीन अब सीआईडी करेगी। राज्य सरकार इस मामले का सच बाहर लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी, ताकि आरोपी को उसकी इस हरकत की सजा दी जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निरंजन हिरेमथ ने कहा कि जब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिलता, तब तक मैं लड़ता रहूंगा। मैंने अपनी बेटी से वादा किया है कि मैं उसके हत्यारे को सजा दिलवाऊंगा। 


जहां एक ओर नेहा के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या लव जिहाद के कारण हुई है। वहीं दूसरी ओर हत्या के आरोपी फैयाज के माता-पिता का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त भी थे, और दोनों एक दूसरे को चाहते भी थे। हालांकि फैयाज के माता-पिता उसकी इस हरकत पर शर्मिदिंगी महसूस कर रहे हैं, उन्होंने अपने बयान में कहा है कि यह हरकत बहुत ही निंदनीय है, फैयाज ने देश के सामने सिर झुका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed