फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah sends legal notice for criminal and civil defamation to PM Modi and BJP

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया ने मोदी-शाह को भेजा 100 करोड़ का मानहानि का नोटिस

Mon, 07 May 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Mon, 07 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah sends legal notice for criminal and civil defamation to PM Modi and BJP
karnataka cm Siddaramaiah - फोटो : pti

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। भाजपा के राजनीतिक विज्ञापनों और मोदी-शाह के भाषणों में राज्य में भ्रष्टाचार के लिए सिद्धारमैया को जिम्मेदार बताने पर यह नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि ऐसा सिर्फ उनकी और कांग्रेस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।नोटिस में उन जुमलों व वक्तव्यों का भी जिक्र है जो मोदी और अमित शाह ने अपने भाषणों में सीएम पर निशाना साधते हुए सार्वजनिक मंच से कहे थे। सिद्धारमैया के वकील ने इन वक्तव्यों को गलत, छवि बिगाड़ने वाला और राजनीति से प्रेरित करार दिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिन ही भाजपा ने सिद्धारमैया को राज्य में संचालित पोंजी स्कीम को शह देने और प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया था, जो हजारों निवेशकों को चूना लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि पार्टी राज्यपाल से शिकायत कर सिद्धारमैया की पोंजी स्कीम चलाने वाली कंपनी से संबंधों की जांच और कार्रवाई की मांग करेगी। सिद्धारमैया ने नोटिस में पीएम समेत अन्य भाजपा नेताओं की ओर से बिना शर्त तत्काल माफी मांगने का विकल्प भी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed