फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah other leaders stage a protest against the central government for drought relief FUND

Karnataka: सूखा राहत राशि को लेकर केंद्र के खिलाफ फिर धरने पर बैठे CM सिद्धारमैया, बोले- सौतेला व्यवहार हो रहा

Sun, 28 Apr 2024 12:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:50 PM IST
सार

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से हमने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध किया। राज्य के 226 तालुके सूखे पड़े हैं।
 

विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah other leaders stage a protest against the central government for drought relief FUND
केंद्र के खिलाफ धरने पर बैठे सीएम सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेस नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

बंगलूरू में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई नेताओं ने केंद्र द्वारा दिए जाने वाले सूखा राहत राशि को लेकर रविवार को धरना दिया। राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


चोम्बू हाथ में लेकर विरोध जताया
खालीपन और धोखे का प्रतीक गोल पानी का बर्तन 'चोम्बू' हाथ में लेकर नेताओं ने केंद्र पर कर्नाटक के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना है कि सूखे का सामना करने के लिए केंद्र सरकार ने पर्याप्त राहत राशि जारी नहीं की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने विधान सौध परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। 

राज्य के 226 तालुके सूखे पड़े
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी की ओर से हमने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध किया। राज्य के 236 में से 226 तालुके सूखे पड़े हैं। वहीं, 48 लाख हेक्टेयर भूमि में फसल का नुकसान हुआ है। सूखा राहत के लिए 18,172 करोड़ रुपये की मांग की, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल 3,454 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया। वह भी तब जब राज्य ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।'
उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य की मांग का एक चौथाई भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed