फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka cm siddaramaiah orders investigation in kkrdb scam during bjp government

Karnataka: भाजपा शासन में केकेआरडीबी में घोटाले का आरोप, कांग्रेस सरकार ने दिए जांच के आदेश

Tue, 30 May 2023 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 May 2023 02:29 PM IST
सार

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि सिर्फ कल्याण कर्नाटक रीजन डेवलेपमेंट बोर्ड ही नहीं बल्कि ऐसे कई घोटाले हुए हैं। हम न्याय करेंगे। 

विज्ञापन
Karnataka cm siddaramaiah orders investigation in kkrdb scam during bjp government
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा शासन के दौरान कल्याण कर्नाटक रीजनल डेवलेपमेंट बोर्ड (केकेआरडीबी) में घोटाले के आरोप लगे हैं। इसे लेकर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद कांग्रेस सरकार ने घोटाले की जांच के आदेश दे दिए हैं। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि सिर्फ कल्याण कर्नाटक रीजन डेवलेपमेंट बोर्ड ही नहीं बल्कि ऐसे कई घोटाले हुए हैं। हम न्याय करेंगे और जल्द ही सभी घोटालों में जांच के आदेश दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


क्या है केकेआरडीबी
कल्याण कर्नाटक रीजनल डेवलेपमेंट बोर्ड को पहले हैदराबाद कर्नाटक रीजनल डेवलेपमेंट बोर्ड के नाम से जाना जाता था। साल 2013 में इसका गठन किया गया था और बीदर, बेल्लारी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचुर और यादगिर जिलों और 40 विधानसभा में विकास की जिम्मेदारी इस बोर्ड पर है। 
विज्ञापन


कुछ माह पहले सामाजिक कार्यकर्ता गुरुनाथ वद्दे ने केकेआरडीबी में घोटाले का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। वद्दे ने अपनी शिकायत में कहा था कि बोर्ड के टेंडर जारी करने में भ्रष्टाचार हुआ। साथ ही जितना फंड बोर्ड को दिया गया, उतना खर्च नहीं हुआ। बोर्ड के तहत जो काम हुआ, उसकी गुणवत्ता खराब है, साथ ही फंड के वितरण में भी भेदभाव का आरोप लगाया गया। बोर्ड बैठक बुलाने में नियमों की अनदेखी और विकास कार्यों का ऑडिट ना होने का आरोप लगाया। अब कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने घोटाले की शिकायत की है, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed