{"_id":"68fd9b0b3bbf2d854408154a","slug":"karnataka-cm-siddaramaiah-hints-at-cabinet-reshuffle-expansion-after-november-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: नवंबर के बाद कर्नाटक सरकार के कैबिनेट में होगा फेरबदल, सीएम सिद्धारमैया ने दिए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: नवंबर के बाद कर्नाटक सरकार के कैबिनेट में होगा फेरबदल, सीएम सिद्धारमैया ने दिए संकेत
Sun, 26 Oct 2025 09:22 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:22 AM IST
सार
सिद्धारमैया 16 नवंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे वरिष्ठ वकील और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल की किताब के विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अपने दिल्ली दौरे पर सिद्धारमैया पार्टी आलाकमान से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संकेट दिए हैं कि नवंबर के बाद वे अपनी सरकार के कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। यह फेरबदल ऐसे समय होगा, जब सिद्धारमैया सरकार को ढाई साल पूरे हो जाएंगे। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि 'कांग्रेस आलाकमान ने चार माह पहले ही उन्हें कैबिनेट में विस्तार करने को कहा था, लेकिन मैंने उन्हें बताया कि सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद ही कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा।'
दिल्ली आएंगे सीएम, पार्टी नेतृत्व करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'जब ये पड़ाव पार हो जाएगा तो मैं पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा करूंगा और उनके निर्देशों के आधार पर काम करूंगा।' सिद्धारमैया 16 नवंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे वरिष्ठ वकील और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल की किताब के विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अपने दिल्ली दौरे पर सिद्धारमैया पार्टी आलाकमान से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें वे अपनी सरकार में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में पार्टी नेतृत्व को जानकारी देंगे। सीएम ने ये भी बताया कि कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर में आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें- Maharastra: डॉक्टर आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, महिला ने हथेली पर नाम लिख दी थी जान
विज्ञापन
नेतृत्व परिवर्तन के कयासों के बीच हो रहा कैबिनेट फेरबदल
गौरतलब है कि कैबिनेट में ये फेरबदल ऐसे समय होगा, जब सिद्धारमैया सरकार को ढाई साल पूरे हो जाएंगे। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही चर्चाएं हैं कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ढाई-ढाई साल सीएम पद संभालेंगे। हालांकि औपचारिक तौर पर पार्टी के नेता इससे इनकार करते हैं, लेकिन गाहे-बगाहे कर्नाटक की राजनीति में इसकी चर्चा होती रहती है। दरअसल कांग्रेस की जीत के बाद डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया, दोनों सीएम पद के दावेदार थे। इसे लेकर कई दिनों तक चर्चाएं चलीं और डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों दिल्ली पहुंचे थे, जहां पार्टी नेतृत्व ने दोनों से मुलाकात की थी। बाद में सिद्धारमैया को सीएम बनाया गया, लेकिन ऐसी चर्चा रही कि दोनों के बीच ढाई-ढाई साल के लिए सीएम पद पर सहमति बनी है। अब चूंकि सिद्धारमैया सरकार को ढाई साल पूरे हो रहे हैं और उसी समय कैबिनेट में फेरबदल हो रहा है, ऐसे में चर्चाओं और कयासों का बाजार फिर से गर्म हो गया है।