फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah Deputy CM DK Shivakumar started direct cash transfer for Anna Bhagya scheme

Karnataka: पांच किलो चावल की जगह नकदी भुगतान शुरू; विपक्षी दलों की बैठक में भाग ले सकती हैं सोनिया गांधी

Mon, 10 Jul 2023 07:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah Deputy CM DK Shivakumar started direct cash transfer for Anna Bhagya scheme
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य सरकार की ‘अन्न भाग्य योजना’ के तहत पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल के बदले नकदी के भुगतान की शुरुआत की। राज्य सरकार ने चुनावी गारंटी पूरी करने के लिए बड़ी मात्रा में चावल की खरीद में आने वाली मुश्किलों के चलते अतिरिक्त पांच किलोग्राम चावल के लिए 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लाभार्थियों को नकदी के भुगतान का फैसला लिया था। यह योजना बीपीएल और अंत्योदय परिवार के प्रत्येक सदस्य पर लागू है।

विज्ञापन

 



इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को अन्न भाग्य योजना के लिए सीधा नकद हस्तांतरण तब तक जारी रहेगा, जब तक हम चावल खरीद नहीं लेते। राज्य सरकार के मुताबिक कर्नाटक में 'अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता परिवार' के 1.28 करोड़ राशन कार्ड हैं। सरकार ने पिछले महीने सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की शुरुआत करके पहली चुनावी गारंटी 'शक्ति' पूरी कर दी थी। वहीं घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की 'गृह ज्योति' योजना इस महीने की शुरुआत से ही लागू हो चुकी है, लेकिन इस महीने का बिजली बिल अगस्त की शुरुआत में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेंगी!
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की अगली बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में 12 जुलाई को यहां फ्रीडम पार्क में मौन विरोध प्रदर्शन करेगी।

समान विचारधारा वाले दलों से की अपील
उन्होंने कहा कि हम उन सभी नेताओं का स्वागत करेंगे, जो इस देश में बदलाव के इस महान आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विपक्षी दलों की ऐसी पहली बैठक 23 जून को बिहार के पटना में हुई थी। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। फिर इसे 17 और 18 जुलाई को पुनर्निर्धारित किया गया।


राहुल की अयोग्यता पर कही यह बात
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ 12 जुलाई को सभी राज्य मुख्यालयों पर मौन विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले के बारे में नहीं बोलना चाहता, लेकिन राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए उनके खिलाफ जो राजनीतिक साजिश चल रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed