फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka cm siddaramaiah deputy cm dk shivakumar another meet on breakfast

Karnataka: 'आलाकमान कहेगा तो शिवकुमार सीएम होंगे', नाश्ते के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम सिद्धारमैया का बयान

Tue, 02 Dec 2025 10:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Dec 2025 10:33 AM IST
सार

शनिवार को भी डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया की सीएम आवास में नाश्ते पर मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया था और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर किसी भी असमंजस की बात को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
karnataka cm siddaramaiah deputy cm dk shivakumar another meet on breakfast
नाश्ते की मेज पर सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

मंगलवार को सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चार दिनों में दूसरी बार नाश्ते पर चर्चा हुई। नाश्ते पर चर्चा के बाद एक अहम बयान में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि जब आलाकमान कहेगा तब शिवकुमार मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश ने सीएम का स्वागत किया। मुलाकात के बाद डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'आज मैंने अपने घर पर माननीय मुख्यमंत्री को नाश्ते पर बुलाया, क्योंकि हम कांग्रेस के विजन के तहत सुशासन और राज्य के लगातार विकास के लिए समर्पित हैं।'
विज्ञापन


'पार्टी आलाकमान करेगा फैसला'
नाश्ते के बाद सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात की। इस बातचीत के दौरान सीएम से सवाल किया गया कि डीके शिवकुमार कब मुख्यमंत्री बनेंगे? इस पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि 'जब पार्टी आलाकमान कहेगा।' सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'आज, डीके शिवकुमार ने मुझे नाश्ते पर बुलाया। मैं आने के लिए मान गया। आज, हम दोनों ने नाश्ता किया, और डीके सुरेश भी मौजूद रहे। नाश्ते के बाद हमने विधानसभा सत्र पर चर्चा की। यह तय हुआ कि हमें 8 दिसंबर को सांसदों की बैठक बुलानी चाहिए। हम किसानों के मुद्दों और राज्य के दूसरे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हम दोनों हाईकमान, खासकर राहुल, सोनिया, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे के बताए गए कारण को मानेंगे, अगर वे (पार्टी हाईकमान) हमें (दिल्ली) बुलाते हैं, तो हम जरूर जाएंगे। कल मैं केसी वेणुगोपाल से एक कार्यक्रम में मिलूंगा जहां हम दोनों को बुलाया गया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार दिनों में दूसरी बार नाश्ते पर मुलाकात
इससे पहले शनिवार को भी दोनों नेता नाश्ते पर मिले थे और वह मुलाकात सीएम आवास पर हुई थी। इस तरह बीते चार दिनों में दोनों नेताओं की दूसरी बार नाश्ते की मेज पर मुलाकात हुई। सोमवार को सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि वह मंगलवार को डीके शिवकुमार के आवास पर नाश्ता करने जाएंगे। हालांकि सीएम ने कहा था कि उन्हें अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। इसके बाद शाम में सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में डीके शिवकुमार ने सीएम को नाश्ते के लिए आमंत्रित किया।

गृह मंत्री बोले- सबकुछ शांतिपूर्वक चल रहा है
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर कहा, 'ये अच्छी बात है कि हमारे दोनों नेता फिर से नाश्ते पर मुलाकात कर रहे हैं। हम बस ये चाहते हैं कि पिछले महीने भर से जो कुछ हो रहा है, उसका शांतिपूर्वक समझौता हो जाए। पार्टी आलाकमान की सलाह पर दोनों दूसरी बार मिल रहे हैं। सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे। सिद्धारमैया ने शिवकुमार से बात की थी और अब शिवकुमार ने सिद्धारमैया को बुलाया है। सबकुछ शांतिपूर्वक हो रहा है। अलग-अलग लोगों की अलग-अलग महत्वकांक्षाएं हो सकती हैं। मुझे नहीं लगता कि ये गलत है।' 

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कयास
सोमवार को शिवकुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'मैं और मुख्यमंत्री लगातार मिलकर काम कर रहे हैं, एक टीम की तरह। मैंने माननीय मुख्यमंत्री को कल नाश्ते के लिए आमंत्रित किया है। नाश्ते पर हम कर्नाटक में किए गए वादों को पूरा करने के साझा प्रयासों पर चर्चा करेंगे।' यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय घटित हो रहा है, जब कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे है और इसे लेकर बीते कई दिनों से चर्चाएं जारी हैं। कथित ढाई-ढाई साल के समझौते के तहत अब डीके शिवकुमार की सीएम पद पर ताजपोशी के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक तौर पर शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया इन चर्चाओं को खारिज करते आ रहे हैं। 


शनिवार को डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया की सीएम आवास में नाश्ते पर मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया था और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर किसी भी असमंजस की बात को खारिज कर दिया था। दोनों नेताओं ने कहा कि जो भी पार्टी आलाकमान तय करेगा, वे उसका पालन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने सिद्धारमैया को फिलहाल सीएम पद पर बने रहने के संकेत दिए हैं और खासकर आगामी विधानसभा सत्र तक। 

ये भी पढ़ें- CSE रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: सात साल से जहरीली है दिल्ली-एनसीआर की सर्द हवा, पीएम 2.5 खतरनाक स्तर पर

शिवकुमार बोले- कोई असमंजस नहीं
डीके शिवकुमार ने सोमवार को एक बयान में कहा, 'ये मेरे और मुख्यमंत्री के बीच का मामला है और हम दोनों भाई की तरह मिलकर काम कर रहे हैं। हम मीडिया के दबाव के चलते 29 नवंबर को मिले थे, लेकिन उसकी कोई जरूरत नहीं थी। आप गुटबाजी के दावे कर रहे हैं, लेकिन कोई गुटबाजी नहीं है। आप ही गुट बना रहे हैं। मेरे साथ 140 विधायक हैं। हम जब पैदा हुए और जब मरेंगे हम अकेले होंगे, लेकिन जब पार्टी की बात आती है तो हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed