{"_id":"59b2567a4f1c1be37f8b507f","slug":"karnataka-cm-said-lankesh-family-asked-sit-to-solve-case-within-2-weeks-rather-handed-over-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी लंकेश हत्याकांडः दो हफ्ते में SIT ने नहीं की पूरी जांच तो CBI को सौंप देंगे केसः कर्नाटक CM","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गौरी लंकेश हत्याकांडः दो हफ्ते में SIT ने नहीं की पूरी जांच तो CBI को सौंप देंगे केसः कर्नाटक CM
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक सीएम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि लंकेश के परिवार ने SIT को 2 सप्ताह के भीतर मामला हल करने के लिए कहा है यदि ऐसा नहीं होता तो केस सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Her (#GauriLankesh) family asked SIT to solve the case within 2 weeks. If that doesn't happen it will be handed over to CBI: Karnataka CM pic.twitter.com/3fPrQJ8sRJ
— ANI (@ANI) September 8, 2017विज्ञापन
पढ़ेंः- रविशंकर प्रसाद ने कहा- गौरी लंकेश की हत्या कर्नाटक सरकार की नाकामी
बेंगलुरू में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए पुलिस आईजी बीके सिंह के नेतृत्व में SIT की टीम गठित कर दी गई है। वहीं बीते गुरुवार को कर्नाटक सरकार ने 21 सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन की घोषणा करते हुए कहा था कि जल्द से जल्द अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः-कर्नाटक सरकार का ऐलान, गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को मिलेंगे 10 लाख रुपये
बता दें कि हत्या के बाद से ही देश भर में माहौल गर्म है। बीते मंगलवार की रात पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरी लंकेश साप्ताहिक पत्रिका 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं। वो अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं।