फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Post Tussle DK Shivakumar meets Chief Minister Siddaramaiah huddle Congress High Command interfer

कर्नाटक में CM पद पर विवाद: सिद्धारमैया के घर नाश्ते के बाद बोले शिवकुमार- हाईकमान की हर बात मानेंगे

Sat, 29 Nov 2025 10:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 29 Nov 2025 10:12 AM IST
सार

सिद्धारमैया के आवास पर हुई बैठक के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। सीएम सिद्धारमैया ने इस दौरान कहा कि उनके और शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं है और भविष्य में भी कोई मतभेद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रति फैलाई गई गलतफहमी थी, जिसके पीछे भाजपा थी। 

विज्ञापन
Karnataka CM Post Tussle DK Shivakumar meets Chief Minister Siddaramaiah huddle Congress High Command interfer
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार सुबह डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार नाश्ते के लिए सीएम सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे। बताया गया है कि यहां दोनों नेता सीएम पद पर चल रहे विवाद को लेकर चर्चा की। इसके बाद दोनों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। सीएम सिद्धारमैया ने इस दौरान कहा कि उनके और शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं है और भविष्य में भी कोई मतभेद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रति फैलाई गई गलतफहमी थी, जिसके पीछे भाजपा थी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, उनके बीच कर्नाटक में होने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


तनाव की खबरों पर क्या बोले सीएम सिद्धारमैया?
सिद्धारमैया ने कहा, "जहां तक मुझे पता है, कुछ MLA मंत्री बनना चाहते हैं, इसलिए वे हाईकमान से मिलने गए होंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि वे नेतृत्व के खिलाफ़ हैं। उनमें से कुछ ने मुझसे बात की और बताया कि वे दिल्ली क्यों गए थे। हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसे मानेंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "भाजपा और जेडीएस को झूठे आरोप लगाने की आदत है। इन दलों ने बयान दिया है कि वे अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। उनके पास सिर्फ 60 विधायक हैं, और जेडीएस के पास 18 हैं। वे हमारी संख्या का मुकाबला नहीं कर सकते। हमारे पास 140 विधायक हैं। यह एक बेकार की कोशिश है। हम उनके झूठे आरोपों का सामना करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले डीके शिवकुमार?
दूसरी तरफ डीके शिवकुमार ने इस प्रेस वार्ता में कहा, "राज्य के लोग अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। हम अपने वादे के मुताबिक काम कर रहे हैं। हमें लोगों की इच्छाएं पूरी करनी हैं। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसे मानेंगे। पार्टी में कोई ग्रुप नहीं है। अभी भी हम मिलकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जो भी कहा, मैं उनके साथ हूं। हम मिलकर काम कर रहे हैं।"

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "जहां तक नेतृत्व की बात है, हम अपनी पार्टी हाईकमान को मानते हैं। वे जो भी कहते हैं, वह हमारा फैसला है। हम पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारे देश में पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है। लेकिन हमें भरोसा है कि कर्नाटक एक बड़ी भूमिका निभाएगा, हम 2028 में सरकार दोहराएंगे और मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल के नेतृत्व में 2029 में भी आगे बढ़ेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने मिलकर काम किया है। कर्नाटक के लोगों ने हमें भारी बहुमत दिया है। कर्नाटक के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। आज, हमने 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति और विपक्ष से कैसे निपटना है, इस पर चर्चा की। वे कई मुद्दे उठाने की कोशिश कर सकते हैं। हम जवाब देने के लिए तैयार हैं।"



नाश्ते के दौरान एक्स पर किया था पोस्ट
इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नाश्ते के दौरान एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आज सुबह नाश्ते के लिए कावेरी रेजिडेंस पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात हुई। कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे के रास्ते पर एक अच्छी चर्चा हुई।"
 

मुख्यमंत्री पद को लेकर खिंची थीं तलवारें
बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच जारी सियासी तनाव पर सख्त कदम उठाते हुए दोनों से जल्द से जल्द खुद इस मामले को सुलझाने को कहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने दोनों से अलग-अलग बात कर उन्हें मामला सुलझाने के लिए कहा। आलाकमान से आए फोन के बाद शनिवार को सिद्धरमैया ने शिवकुमार को सुबह के नाश्ते पर आमंत्रित किया था। 

गृह मंत्री ने कही ये बात
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, "कोई डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, कोई सिद्धारमैया को बनाए रखना चाहता है, और कोई मुझे सीएम बनाना चाहता है, और कोई किसी और को चाहता है। इसलिए आप लोगों की उम्मीदों को रोक नहीं सकते। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुझे नहीं लगता कि यह गलत है। यह हाई कमान पर निर्भर करता है। इन सभी घटनाओं पर हाई कमान की नजर जरूर होती है। वे इन घटनाक्रमों पर ध्यान देते हैं, और वे उन्हें सुलझा लेंगे।"

Karnataka: 'अगर हाईकमान बुलाएगा तो दिल्ली जाएंगे', कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच सीएम का बयान

विपक्ष ने ली चुटकी
कर्नाटक नेतृत्व विवाद पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक आर. अशोक ने कहा, "यह कर्नाटक की राजनीति में बेहद अहम चरण है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच लड़ाई सड़क पर आ गई है। कांग्रेस हाईकमान कमजोर है। डीके शिवकुमार की मांग के मुताबिक, आधे टर्म का पावर-शेयरिंग का फॉर्मूला लागू होना चाहिए, लेकिन सिद्धारमैया नहीं जा रहे हैं। पिछले एक साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। सीएम और डिप्टी सीएम के बीच कोई सहयोग-सामंजस्य नहीं है। कोई मंत्री काम नहीं कर रहा है, सब घर बैठे हैं और विधानसभा भी नहीं आ रहे। पूरा राज्य इस बात को लेकर भ्रम में है कि मुख्यमंत्री कौन है। आज हमारी भाजपा और जेडीएस की बैठक है।"

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed