{"_id":"5c3f2782bdec227327041d99","slug":"karnataka-cm-hd-kumarswamy-said-bjp-is-disturbing-all-is-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारस्वामी बोले- भाजपा पैदा कर रही परेशानियां, जल्दी खत्म होगा संकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुमारस्वामी बोले- भाजपा पैदा कर रही परेशानियां, जल्दी खत्म होगा संकट
Wed, 16 Jan 2019 06:15 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 16 Jan 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
HD Kumarswamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को विश्वास जताया कि मौजूदा संकट जल्दी ही टल जाएगा। उन्होंने विपक्षी दल भाजपा कर सरकार को अस्थिर करने के लिए परेशानियां पैदा करने का भी आरोप लगाया। बंगलूरू में बजट बनाने में व्यस्त सीएम ने पीएम मोदी से मुलाकात और कैबिनेट से कांग्रेस के चार मंत्रियों के इस्तीफे की संभावनाओं की खबरों से भी इंकार किया।
विज्ञापन
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस-जद(एस) के संबंध मजबूत हैं और 2019 लोकसभा चुनाव दोनों साथ मिलकर लड़ेंगे। मालूम हो कि पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच मंगलवार को दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन
कुमारस्वामी ने बताया कि मोदी से मिलने की कोई योजना नहीं है। कांग्रेस का कोई मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहा है। कांग्रेस और जद(एस) का कोई विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में नहीं जाएगा। यह परेशानियां भाजपा ने पैदा की हैं।
विज्ञापन
सत्तरूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन को मजबूत और टिकाऊ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और उनके विधायक भागवा पार्टी के बहकावे में नहीं आएंगे और मौजूदा गतिरोध एक-दो दिन में खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार स्थिर है। कांग्रेस और जद(एस) साथ हैं। हम लोकसभा चुनाव में भी साथ रहेंगे।
भाजपा पर कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए जद एस नेता ने सवाल किया कि आखिरकार भगवा पार्टी अपने 104 विधायकों को गुड़गांव के रिसॉर्ट में क्यों रखे हुए है। वह भी ऐसे वक्त में जब कर्नाटक के 165 ताल्लुका गंभीर सूखे की स्थिति का सामना कर रहे हैं।