फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM BS Yediyurappa proposes names of 17 MLAs to Governor for induction as Cabinet Ministers

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में 17 विधायक शामिल, एक पूर्व सीएम और दो पूर्व डिप्टी सीएम बने मंत्री

Tue, 20 Aug 2019 11:33 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 20 Aug 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Karnataka CM BS Yediyurappa proposes names of 17 MLAs to Governor for induction as Cabinet Ministers
कर्नाटक विधानसभा में शपथ लेते मंत्री - फोटो : ANI

विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बीएस. येदियुरप्पा ने पहली बार मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और 17 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था। राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आज मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच. नागेश और लक्ष्मण सावदी (जो विधानसभा या परिषद के सदस्य नहीं हैं) और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास पुजारी शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा, गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने शपथ ली। शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई इकलौती महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री ही हो सकते हैं।
 

 







 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed