Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Claim of Rs 100 crore expenditure on CM bungalow DK Shivakumar says conduct an investigation

कर्नाटक: सीएम के बंगले पर 100 करोड़ के खर्च का दावा; डीके शिवकुमार बोले- जांच कराओ, विधानसभा में हिसाब दो

Sun, 22 Nov 2026 03:13 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, बंगलूरू
एएनआई, बंगलूरू Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 22 Nov 2026 03:13 PM IST
सार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के आधिकारिक आवास 'गंगा' के नवीनीकरण पर 100 करोड़ रुपये खर्च करने के भाजपा के आरोप ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। शिवकुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र को अपनी पसंद की जांच समिति बनाकर दो दिनों में जांच शुरू कराने और विधानसभा में रिपोर्ट पेश करने की चुनौती दी है।

विज्ञापन
Karnataka Claim of Rs 100 crore expenditure on CM bungalow DK Shivakumar says conduct an investigation
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राज्य भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र को मुख्यमंत्री के नए आधिकारिक आवास 'गंगा' के नवीनीकरण पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के आरोपों की जांच कराने की चुनौती दी है। शनिवार को विजयेंद्र के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिवकुमार ने कहा कि वह अपनी पसंद के किसी भी विधायक को जांच समिति में शामिल कर सकते हैं और आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्च की पड़ताल करा सकते हैं।

विज्ञापन


विजयेंद्र की अध्यक्षता में बने जांच समिति
हिरियूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयेंद्र की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की जानी चाहिए। इसमें वह अपनी पसंद के किसी भी विधायक को शामिल कर सकते हैं। यहां तक कि जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस के नेताओं को भी समिति में शामिल किया जा सकता है। शिवकुमार ने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाए और उस पर चर्चा हो। उन्होंने विजयेंद्र को दो दिनों के भीतर अपनी पसंद की टीम गठित कर जांच कराने और विधानसभा को रिपोर्ट सौंपने की चुनौती दी।
विज्ञापन


भाजपा ने लगाया बिना टेंडर 100 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप
दरअसल, शुक्रवार को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पर उनके आधिकारिक आवास के नवीनीकरण में 100 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता ने दावा किया कि भीषण सूखे के दौरान सरकार ने गन्ना किसानों को मुआवजा देने के लिए धन की कमी बताई, लेकिन मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के ऐतिहासिक सरकारी आवास के नवीनीकरण पर करदाताओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की अनदेखी और सरकारी धन की बर्बादी का आरोप
विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री से किसानों के हितों की अनदेखी बंद करने और निजी सुविधाओं के लिए जनता के टैक्स का पैसा खर्च करने पर जवाब देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को राहत देने के बजाय मुख्यमंत्री के आवास के नवीनीकरण पर भारी रकम खर्च कर रही है। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए किसानों को पूरा मुआवजा नहीं दिया गया तो विपक्ष विधानसभा का शीतकालीन सत्र नहीं चलने देगा।


ये भी पढ़ें: 'परिसीमन पर भाजपा जुटा रही दो-तिहाई बहुमत': राशिद अल्वी ने विपक्षी सांसदों को तोड़ने का लगाया आरोप; क्या बोले?

2 से 11 दिसंबर तक बेलगावी में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 से 11 दिसंबर तक बेलगावी स्थित सुवर्ण विधान सौधा में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री के आवास के नवीनीकरण पर खर्च, किसानों को मुआवजा और सूखे की स्थिति जैसे मुद्दों पर सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed