{"_id":"572099844f1c1bf631a91e59","slug":"karnataka-chief-minister-siddaramaiah-s-future-uncertain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खतरे में हैं सिद्धरमैया की कुर्सी, तेज हुई कर्नाटक के नए सीएम की चर्चाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खतरे में हैं सिद्धरमैया की कुर्सी, तेज हुई कर्नाटक के नए सीएम की चर्चाएं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Apr 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में कर्नाटक के सिद्धरमैया सरकार की कई मुद्दों को लेकर किरकिरी हुई है। इसको लेकर दिल्ली में बैठे हाई कमान भी इन मामलों को लेकर काफी नाखुश है जिसको लेकर इस बात के कयास लगाए जाने लगें हैं कि जल्द ही सिद्धरमैया की छुट्टी हो सकती है। हालांकि, इन कयासों के बीच सिद्धरमैया लगातार ऐसी किसी भी तरह के चर्चाओं को सिरे से खारिज करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धरमैया सरकार पर हाल ही में सभी नियम-कानून ताक पर रखकर अपने बेटे को टेंडर आवंटित करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। इस मामले के उछलने पर दिल्ली में बैठे आलाकमान को भी सिद्धरमैया के काम-काज का तरीका पसंद नहीं आया। इस बीच यह भी अफवाहें आने लगी हैं कि जल्द ही उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है। इस पद के दो नए दावेदारों के नाम सामने आए हैं जिस पर कांग्रेस के अंदर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा काफी आगे नजर आ रहे हैं। कृष्णा ने पिछले हफ्ते ही सोनिया गांधी से मुलाकात की और अगले दो साल में पार्टी को संकट से उबारने का भरोसा भी दिलाया। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी किसी दलित चेहरे के बारे में विचार कर रही है। इस दशा में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का नाम भी आगे आया है। परमेश्वर ने भी पिछले ही हफ्ते सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने नहीं मिल पाए थे सिद्धरमैया
सोनिया गांधी
इन चर्चाओं के बीच सिद्धरमैया ने भी पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा था लेकिन राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण सोनिया ने उनसे मिलने में असमर्थता जताई थी। मुंबई मिरर के मुताबिक कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जून खड़गे का भी नाम सामने आ रहा है। लेकिन इस वक्त उनकी दिल्ली में सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि कांग्रेस के केवल 44 सांसद ही इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं और मोदी सरकार को घेरने के लिए खड़गे का दिल्ली में बने रहना जरूरी।
सिद्धरमैया उसी वक्त विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने 70 लाख रुपए की हुबलट घड़ी पहनी थी। हालांकि, उन्होंने इस घड़ी के बारे में अपनी सफाई में बताया था कि उनके करीबी दोस्त गिरीश चंद्र वर्मा ने उन्हें घड़ी उपहार में दी थी। सिद्धरमैया ने विवाद को खत्म करने के लिए उस घड़ी को राज्य की संपत्ति घोषित कर पीछा छुड़ाने की कोशिश की थी।
इस घटना के कुछ ही हफ्तों बाद वह अपने बेटे की वजह एक बार फिर विवादों में घिर गए। सिद्धरमैया पर अपने बेटे को टेंडर आवंटित करने के लिए सभी नियम कानूनों को ताक पर रखने का भी आरोप गया। जिसके बाद वह भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए। उन पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने अपने बेटे की मैट्रिक्स सोल्यूशन लिमिटेड कंपनी को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत सुपर-स्पेशियालिटी अस्पताल बनाने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया।