फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa hails PM Modi for his leadership during pandemic

महामारी के दौरान बेहतर नेतृत्व के लिए येदियुरप्पा ने मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Thu, 31 Dec 2020 08:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 31 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa hails PM Modi for his leadership during pandemic
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : twitter.com/BSYBJP

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान नेतृत्व और देश को आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार येदियुरप्पा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी (भाजपा) ने पंचायत से लेकर संसद तक जीती। 

विज्ञापन


साल 2020 के अंतिम दिन येदियुरप्पा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि ग्राम पंचायत चुनावों में 60 फीसदी से अधिक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के पीछे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर लोगों का विश्वास है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत दिखाती है कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा की ग्राम विकास एवं अंत्योदय योजना पर पूरा भरोसा जताया है।
विज्ञापन



नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से ज्यादा समय से किसानों का आक्रोश झेल रही मोदी सरकार का भी येदियुरप्पा ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि किसानों की आय दोगुनी हो पाई। उन्होंने कहा कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है और आश्वस्त किया कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) प्रणाली जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतियोगी बनाने के लिए कुछ पुराने नियमों और कानूनों में सख्त सुधार किए जाने की बहुत आवश्यकता थी। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के हित में ये जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एपीएमसी अधिनियम में किसानों को विपणन के अधिक अवसर मुहैया कराने के लिए संशोधन किए गए हैं। 


विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने किसानों को भ्रमित किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सरकार की अनावश्यक आलोचना करके विकास के मार्ग में बाधा डाल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गईं सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए राज्य की सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed