फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Channapatna 30 crore in account of wife of flower seller, bank officials reached home

फूल विक्रेता की पत्नी के खाते में आए 30 करोड़, बैंक अधिकारी पहुंचे घर

Wed, 05 Feb 2020 09:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 05 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Channapatna 30 crore in account of wife of flower seller, bank officials reached home
बैंक गड़बड़ी

कर्नाटक के चन्नापटना में रहने वाले एक फूल विक्रेता उस समय हैरान रह गया, जब उसे पत्नी के बैंक खाते में 30 करोड़ रुपये आने का पता चला। सईद मलिक बुरहान के साथ ये वाकया ऐसे समय में हुआ, जब वह परिवार की मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


सईद ने बताया, दो दिसंबर को अचानक बैंक अधिकारी उनके घर आए और उन्हें पत्नी रेहाना के खाते में भारी भरकम रकम आने की जानकारी देते हुए इसका स्रोत बताने को कहा। जब सईद ने उनसे रकम के बारे में पूछा तो उसके होश उड़ गए। रेहाना के खाते में 30 करोड़ रुपये जमा हुए थे।
विज्ञापन


सईद के मुताबिक, बैंक अधिकारियों ने उन्हें और पत्नी को आधार कार्ड लेकर बैंक बुलाया। इस दौरान उन्होंने एक दस्तावेज पर भी साइन करने को लेकर दबाव बनाया, लेकिन सईद हस्ताक्षर नहीं किया। सईद ने कहा, उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल से साड़ी खरीदी थी, जिसके बाद उन्हें एक फोन आया और बैंक खाते की जानकारी देने को कहा गया। उन्हें बताया गया कि उन्होंने कार जीती है और इसके लिए खाते की जानकारी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग में कराई शिकायत
सईद ने बताया, उन्होंने आयकर विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन विभाग शुरुआत में जांच करने का इच्छुक नहीं था। शिकायत के आधार पर रामनगर जिले चन्नापटना शहर की पुलिस ने आईपीसी के तहत जालसाजी और ठगी के लिए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, रेहाना के खाते में कई बार वित्तीय लेनदेन किया गया, जिसकी उन्हें व सईद को जानकारी नहीं थी। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किस मकसद से ये भुगतान हुआ। जो भी इसके पीछे होगा हम उसे गिरफ्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed