फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Case registered against Mahant of Murugha Math under POCSO Act

Karnataka: मुरुघा मठ के महंत पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, शिवमूर्ति ने कहा- यह साजिश, निर्दोष साबित होंगे

Tue, 30 Aug 2022 02:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, चित्रदुर्गा (कर्नाटक)।
एजेंसी, चित्रदुर्गा (कर्नाटक)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Aug 2022 02:08 AM IST
सार

कर्नाटक के प्रमुख और प्रतिष्ठित लिंगायत मठ के पुजारी शिवमूर्ति ने अनुयायियों से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है कि वह इस परिस्थिति का सामना कर रहे है। पिछले 15 सालों से उनके खिलाफ ऐसी साजिशें हो रही हैं।

विज्ञापन
Karnataka Case registered against Mahant of Murugha Math under POCSO Act
मुरुघा मठ के मुख्य महंत शिवमूर्ति के साथ राहुल गांधी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित मुरुघा मठ के मुख्य महंत शिवमूर्ति मुरुघा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। सोमवार को पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उन्हें हिरासत में नहीं लिया है। इससे पहले जानकारी मिली थी कि शिवमूर्ति अपने मठ से फरार हो गए हैं। हालांकि, अब उन्होंने इस संबंध में बयान जारी किया है। अपने ऊपर दर्ज मामले को लेकर महंत ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले हैं और जांच में सहयोग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उनको किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन


राज्य के प्रमुख और प्रतिष्ठित लिंगायत मठ के पुजारी शिवमूर्ति ने अनुयायियों से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है कि वह इस परिस्थिति का सामना कर रहे है। पिछले 15 सालों से उनके खिलाफ ऐसी साजिशें हो रही हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, शिवमूर्ति समेत पांच व्यक्तियों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मैसूर पुलिस ने दो नाबालिगों की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed