फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka car fell in vishweshwaraya canal in mandya four dead

Karnataka: मांड्या की विश्वेश्वरैया नहर में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Sun, 30 Jul 2023 01:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

हादसे का शिकार हुए लोग घर में होने वाले एक समारोह के लिए रिश्तेदारों को आमंत्रित करने गए थे, वहां से लौटते समय ही हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
karnataka car fell in vishweshwaraya canal in mandya four dead
मांड्या की विश्वेश्वरैया नहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के मांड्या में विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। घटना मांड्या के गामनहल्ली इलाके में घटी। हादसे का शिकार हुए लोग घर में होने वाले एक समारोह के लिए रिश्तेदारों को आमंत्रित करने गए थे, वहां से लौटते समय ही हादसे का शिकार हो गए। मांड्या के एसपी एन यतीश ने बताया कि अराकेरे पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मई में भी हुआ था भीषण हादसा
कर्नाटक के मैसूरु में बीते मई माह में एक कार और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में तीन लोग घायल भी हुए थे। दोनों वाहनों की सीधी टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। दरअसल परिवार के लोग छुट्टियां मनाकर मैसूर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed