फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka cabinet expansion will take place tomorrow and 13-14 ministers are likely to be inducted

कर्नाटक: कल होगा येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार, 13-14 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Mon, 19 Aug 2019 12:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 19 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Karnataka cabinet expansion will take place tomorrow and 13-14 ministers are likely to be inducted
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य में मंगलवार को कैबिनेट विस्तार होगा। 13-14 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। येदियुरप्पा ने कहा, 'कैबिनेट विस्तार कल सुबह 10.30 और 11.30 बजे होगा। मैंने पहले ही राज्यपाल को इस संबंध में पत्र लिख दिया है। मैंने मुख्य सचिव से सारी व्यवस्था करने को कहा है।'

विज्ञापन


नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद एक बैठक की जाएगी। वह 20 दिनों से ज्यादा समय से अकेले कैबिनेट को चला रहे हैं। शनिवार को उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कैबिनेट विस्तार के लिए हरी झंडी मिली थी। मुझे अमित भाई से फाइनल लिस्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

 


येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित किया था। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया है। माना जा रहा है कि सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री और राज्य नेतृत्व को हाई कमांड से स्पष्ट निर्देश मिल जाएंगे कि किसे मंत्रालय में शामिल करना है। 

येदियुरप्पा ने कहा, 'सोमवार दोपहर तक हमें स्पष्ट निर्देश मिल जाएगा कि किसे शामिल किया जाए। मैंने अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ चर्चा कर ली है। हमें दोपहर तक पता चल जाएगा।' जब उनसे पूछा गया कि मंगलवार को कितने विधायक शपथ लेंगे तो उन्होंने कहा, '13-14 लोगों को पहले चरण में कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। एक या दो कम ज्यादा हो सकते हैं। हमने 13-14 की सिफारिश की है।'


अपने पहले कैबिनेट विस्तार में येदियुरप्पा जाति और क्षेत्रीय संतुलन बनाना चाहते हैं क्योंकि कई सारे लोग मंत्री पद की लालसा रखते हैं। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने अभी तक 17 अयोग्य ठहराए गए विधायकों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इन सभी को पूर्व स्पीकर अयोग्य करार दिया था। इनके इस्तीफे के बाद ही राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। मंत्रियों की नियुक्ति न होने पर येदियुरप्पा विपक्ष के निशाने पर आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed