फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka cabinet expansion: Congress give sign HD Kumaraswamy may keep finance ministry

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर दूर होगा भ्रम, कांग्रेस का संकेत कुमारस्वामी रख सकते हैं वित्त मंत्रालय

Wed, 30 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 30 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Karnataka cabinet expansion: Congress give sign HD Kumaraswamy may keep finance ministry
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : PTI
जेडी(एस) और कांग्रेस के बीच विवाद की जड़ माने जाने वाला वित्त मंत्रालय कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के पास रहने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस ने जेडी(एस) की मांग को स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि जेडी(एस) की जीत के पीछे कुमारस्वामी के पिता एच डी देवेगौड़ा का चतुराई भरा मार्गदर्शन था। एक हफ्ते पहले मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले कुमारस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि उनके पिता कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस और जेडी(एस) के बीच कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों के आवंटन को लेकर असमंजस दूर हो जाएगा और वे जल्द ही अंतिम निर्णय पर पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "यह दो दलों की गठबंधन सरकार है... हमने उन (जेडीएस) के लिए 12 (मंत्रालय), और अपने (कांग्रेस) लिए 22 (मंत्रालय) का फैसला लिया है। 

हम मंत्रालय का बटवारा भी इस तरह साझा करे लेंगे, इसमें कोई भ्रम नहीं है।" 

यहां पत्रकारों से बात करते हुए परमेश्वर, जो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा, "हम जल्द ही भ्रम को दूर करेंगे और एक फैसला पर पहुंच जाएंगे।" 

23 मई को शपथ ग्रहण के दो दिन बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने 25 मई को विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान विश्वासमत हासिल कर लिया था। लेकिन कैबिनेट विस्तार और मंत्रालय के आवंटन पर दोनों पक्षों के बीच गहन बातचीत चल रही है।


सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली में बैठकों का कई दौर चला जिसमें जेडी(एस) ने कांग्रेस को याद दिलाया कि उसने सरकार बनाने के लिए पांच साल तक बिना शर्त समर्थन की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed