Karnataka bypoll results live: प्रचंड जीत की ओर भाजपा, कांग्रेस-जेडीएस ने मानी हार
- भाजपा के पास एक निर्दलीय समेत 105 विधायक, कांग्रेस के 66 व जेडीएस के 34 विधायक हैं।
- 15 सीटों पर चुनाव के बाद विधानसभा की क्षमता 222 हो जाएगी
- भाजपा को बहुमत के लिए 111 विधायकों का समर्थन चाहिए होगा
- भाजपा को छह सीटें जीतने पर सरकार को बहुमत हासिल हो जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अब तक भाजपा ने 15 विधानसभा सीटों में से 2 पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस दो सीटों पर जबकि निर्दलीय प्रत्याशी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें इन 15 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के जनादेश से सहमत होना होगा। लोगों ने दलबदलुओं को स्वीकार कर लिया है। हमने भी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें निराश होना पड़ेगा।
Karnataka Congress leader DK Shivakumar on #KarnatakaBypolls results: We have to agree with the mandate of the voters of these 15 constituencies. People have accepted the defectors. We have accepted defeat, I don't think we have to be disheartened. pic.twitter.com/UOLwXFASHt
— ANI (@ANI) December 9, 2019
Karnataka: Counting of votes for #KarnatakaBypolls begins at 15 counting stations. https://t.co/2Q0iW8Ckm2
— ANI (@ANI) December 9, 2019
भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आ सकते हैं कांग्रेस-जेडीएस
महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने के बाद कांग्रेस की नजर अब कर्नाटक उपचुनाव पर है। कर्नाटक में कांग्रेस ने बीते रविवार को संकेत दिया था कि उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को बहुमत के लिए जरूरी सीटें नहीं मिल पाने की स्थिति में वह एक बार फिर जेडीएस के साथ हाथ मिला सकती है। कांग्रेस ने कहा था कि वह एक बार फिर जेडीएस के साथ हाथ मिलाने के विरूद्ध नहीं है। वहीं जेडीएस के नेता पहले ही ऐसे संकेत दे चुके हैं कि पार्टी ऐसी संभावना के लिए तैयार है।