येदियुरप्पा होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, आज शाम छह बजे लेंगे शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्यपाल वजुभाई वाला आज शाम छह बजे उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से पहले बंगलूरू के कडु मल्लेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
Karnataka: BJP State President BS Yediyurappa offers prayers at Kadu Malleshwara temple in Bengaluru. He will take oath as Chief Minister at 6 pm, today. pic.twitter.com/INvvZ1C9Yy
— ANI (@ANI) July 26, 2019
येदियुरप्पा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा था, 'मैंने राज्यपाल से मुझे शाम छह बजे से सवा छह बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने का अनुरोध किया। राज्यपाल राजी हो गए और मुझे एक पत्र दिया।’
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, इसके बारे में मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा करूंगा और उन्हें सूचित करूंगा। येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे आज ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चूंकि वह पहले ही विपक्ष के नेता हैं तो नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाने की जरूरत नहीं है।
येदियुरप्पा ने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दरमैया को भी निमंत्रण पत्र भेजेंगे।
उन्होंने कहा, ‘मैं कुमारस्वामी और सिद्दरमैया को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित करने के लिए उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश करूंगा।’
BJP's BS Yeddyurappa will have to prove majority in the assembly by July 31. #Karnataka https://t.co/FXI9PI6PF2
— ANI (@ANI) July 26, 2019
जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी और ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार गठन के बारे में चर्चा की।
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को कांग्रेस के तीन बागी विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया। बता दें कि कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार विधानसभा में विश्वास मत हारने के बाद मंगलवार को गिर गई। इसी के साथ राज्य में तीन सप्ताह से चल रहे सत्ता संघर्ष पर विराम लग गया।