फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BS Yeddyurappa breaks his own record of being the shortest CM

येदियुरप्पा ने सबसे कम दिन CM रहने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जानिए कौन हैं इनसे ज्यादा दुर्भाग्यशाली

Sun, 20 May 2018 03:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 May 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: BS Yeddyurappa breaks his own record of being the shortest CM

बीएस येदियुरप्पा का कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर इस बार कार्यकाल मात्र तीन दिन का रहा। वह भारतीय इतिहास में सबसे कम दिन के लिए सीएम रहने वाले राजनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। सबसे कम दिन के सीएम रहने का रिकॉर्ड जगदंबिका पाल के नाम पर है। 75 वर्षीय भाजपा नेता येदियुरप्पा ने 17 मई को सुबह करीब 9 बजे शपथ ग्रहण की थी और 19 मई को शाम करीब 4.05 बजे इस्तीफे का एलान कर दिया। हालांकि यह वाकया उनके साथ दूसरी बार हुआ है। 

विज्ञापन


इस बार तीन दिन तो 2007 में मात्र सात दिन रहे थे पद पर

जगदंबिका पाल मात्र एक दिन के लिए यूपी के मुख्यमंत्री रहे थे


इससे पहले वह 2007 में सात दिनों के लिए सीएम पर रहे थे। उस वक्त भी उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। भाजपा से मौजूदा समय में सांसद जगदंबिका पाल 1998 में मात्र एक दिन के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम रहे थे। राज्यपाल द्वारा कल्याण सिंह की सरकार को भंग किए जाने पर उन्होंने 21 फरवरी 1998 को देर रात सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन अगले ही दिन हाईकोर्ट के फैसले के चलते उन्हें पद से हटना पड़ा था। 
विज्ञापन


सतीश प्रसाद सिंह भी इस श्रेणी में शामिल हैं। उन्हें 28 जनवरी से 1 फरवरी 1968 में मात्र पांच दिनों के लिए बिहार का कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया गया था। उन्होंने जन क्रांति दल सरकार को हराकर सत्ता में कांग्रेस को वापस लाए थे। उनके उत्तराधिकारी बीपी मंडल भी मात्र 31 दिन ही मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। इसी तरह से हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला 1990 में पांच दिन और 1991 में मात्र 14 दिन के लिए सीएम रहे थे। मेघालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एससी मारक 1998 में केवल 13 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के निधन के बाद उनकी पत्नी जानकी रामचंद्रन जनवरी 1988 में मात्र 23 दिनों के लिए सीएम बनी थीं। केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता सीएच मोहम्मद कोया 1979 में 45 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे थे। वह राज्य के इकलौते सबसे कम समय तक सीएम रहने वाले और एकमात्र मुस्लिम शख्स थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed