फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka bjp send legal notice to ramchandra guha in gaurilankesh case

गौरी लंकेश मामले में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को BJP ने भेजा लीगल नोटिस

Mon, 11 Sep 2017 10:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
 karnataka bjp send legal notice to ramchandra guha in gaurilankesh case
रामचंद्र गुहा (फाइल फोटो) - फोटो : Outlook

भाजपा की युवा मोर्चा ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में संघ परिवार का नाम जोड़े जाने पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा को कानूनी नोटिस भेजा है। मोर्चा ने गुहा को इस मामले में बिना शर्त माफी नहीं मांगने पर सिविल या आपराधिक मुकदमे की धमकी दी है।

विज्ञापन


यह नोटिस हरनहल्ली लॉ पार्टनर ने राज्य भाजपा युवा मोर्चा के सचिव करुणाकर खासले की तरफ से जारी किया है। नोटिस में कहा गया कि गुहा ने यह बयान संघ और भाजपा को बदनाम करने के लिए दिया।
विज्ञापन


नोटिस के अनुसार गुहा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि दाभोलकर, पनसारे और कलबुर्गी की तरह पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारे भी संघ से जुड़े हो सकते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि गुहा ने इसी प्रकार का बयान एक लेख में भी प्रयोग किया। नोटिस के अनुसार गुहा का यह बयान वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या के संदर्भ में आया था। नोटिस में यह भी कहा गया कि आपने आरोप लगाया कि इस मामले में हत्यारे हमारे मूल संगठन से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस पर गुहा ने ट्वीट के जरिये जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘आज भारत में स्वतंत्र लेखकों और पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सताया जा रहा है यहां तक की उनकी हत्या की जा रही है।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था एक किताब या लेख का जवाब अन्य लेख या किताब से दिया जा सकता है। लेकिन हम अब वाजपेयी के भारत में नहीं रह रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed