कांग्रेस ने जारी किया जनार्दन रेड्डी का ऑडियो, विधायकों की खरीद फरोख्त का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर बहुमत साबित करने के लिए विपक्षी विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने का आरोप लगाया। पार्टी ने अपने दावे के समर्थन में खनन माफिया जनार्दन रेड्डी और एक कांग्रेस विधायक के बीच कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप जारी किया है। इसमें रेड्डी को चित्रदुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा दद्दल को मंत्री पद और पैसों का लालच देते सुने जा रहे हैं।
Congress released an Audio clip where BJP leader Janaradhana Reddy is trying to lure Congress MLA from Raichur Rural by offering money and posts.
विज्ञापन
Janaradhana Reddy clearly says he has the backing of BJP President Amit Shah for doing horse trading! pic.twitter.com/oVEC88DgV2— Karnataka Congress (@INCKarnataka) May 18, 2018
This audio CD is one of the handiworks of Congress' dirty tricks department. This is a fake CD: Prakash Javadekar on the audio, which was released by Congress, in which Janaradhana Reddy is allegedly trying to lure Congress MLA from Raichur Rural by offering him money. pic.twitter.com/Q9NRtizuNV
— ANI (@ANI) May 18, 2018
वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऑडियो को फर्जी करार दिया और कहा कि यह कांग्रेस के डर्टी ट्रिक्स विभाग का किया धरा है। कांग्रेस प्रवक्ता वीएस उगरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि दद्दल को 150 करोड़ रुपये का ऑफर किया गया। हालांकि यह बात ऑडियो क्लिप में नहीं है।
ऑडियो क्लिप में कथित तौर से रेड्डी माना जा रहा शख्स दद्दल से कह रहा है कि आपका बेहतर भविष्य इंतजार कर रहा है। आप यहां मंत्री बन सकते हैं और जो आज उनके पास है उससे 100 गुना संपत्ति बना सकते हैं। मेरा बुरा अतीत भूल जाओ। अब हमारा अच्छा वक्त शुरू हुआ है। हमारे वरिष्ठ...राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसे बात करेंगे। आप जो कुछ पद और अन्य चीज चाहते हैं, आप उस बारे में उनसे सीधे बात कर सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने मस्की विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल को भी खरीदने का आरोप लगाया।