फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP Jan Sankalp Yatra garnering widespread support says cm bommai

Karnataka News: सीएम बोम्मई बोले- भाजपा की जन संकल्प यात्रा को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन

Sun, 04 Dec 2022 02:31 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 04 Dec 2022 02:31 PM IST
सार

Karnataka BJP Jan Sankalp Yatra: कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने अक्तूबर में रायचूर जिले से 'जन संकल्प यात्रा' शुरू की। इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए जमीन तैयार करना है।

विज्ञापन
Karnataka BJP Jan Sankalp Yatra garnering widespread support says cm bommai
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा की 'जन संकल्प यात्रा' (BJP Jana Sankalpa Yatre) को लोगों का 'अभूतपूर्व' समर्थन मिल रहा है। बता दें, भाजपा ने अक्तूबर में रायचूर जिले से 'जन संकल्प यात्रा' शुरू की थी। इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए जमीन तैयार करना है।
विज्ञापन


हुबली में मीडिया से बात करते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हम अपने कार्यों के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं। हमारी जन संकल्प यात्रा पहले ही राज्य के कई क्षेत्रों को कवर कर चुकी है। हम 'जन संकल्प यात्रा' के तहत दिसंबर में राज्य के अन्य हिस्सों में जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार की उन योजनाओं के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं, जो उन तक पहुंच चुकी हैं। साथ ही हम इन योजनाओं में लोगों का विश्वास पैदा करने की कोशिश रहे हैं।
विज्ञापन


52 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की योजना
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा 'जन संकल्प यात्रा' के जरिए लोगों के बीच जा रही है। भाजपा ने 25 दिसंबर से पहले 'जन संकल्प यात्रा' के तहत 52 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed