फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka bjp complained against siddaramaiah to lokayukt financial irregularities

Karnataka: सिद्धारमैया सरकार में 35 हजार करोड़ की वित्तीय अनियमितता का आरोप, BJP ने लोकायुक्त से की शिकायत

Tue, 24 Jan 2023 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Jan 2023 09:57 AM IST
सार

नारायणस्वामी ने कहा कि हमने लोकायुक्त से शिकायत की है और हमारे पास इसका सबूत भी है। हम सबूतों के आधार पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन वह (कांग्रेस) अभी तक अपने आरोप के पक्ष में एक सबूत पेश नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
karnataka bjp complained against siddaramaiah to lokayukt financial irregularities
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में सत्ताधारी बीजेपी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और  कांग्रेस के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की है। शिकायत में बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सिद्धारमैया की सरकार में 2013-14 के दौरान टेंडरश्योर प्रोजेक्ट के तहत वित्तीय अनियमितता हुई। सोमवार को लोकायुक्त से शिकायत करने के बाद भाजपा के अनुसूचित वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष और एमएलसी चालावाडी नारायणस्वामी ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा पर 40 फीसदी कमीशन का आरोप बिना किसी सबूत के लगा रही है। साथ ही भाजपा और राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। 

विज्ञापन


नारायणस्वामी ने कहा कि हमने लोकायुक्त से शिकायत की है और हमारे पास इसका सबूत भी है। हम सबूतों के आधार पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन वह (कांग्रेस) अभी तक अपने आरोप के पक्ष में एक सबूत पेश नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान टेंडरश्योर नामक प्रोजेक्ट में तय लागत से 53.86 फीसदी अधिक फंड जारी किया गया। भाजपा के पास इस बात के दस्तावेज भी हैं। 
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने कहा कि पूर्व सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ 65 मामले थे लेकिन उनकी जांच करने के बजाय उन्होंने अपनी सरकार में लोकायुक्त को ही हटा दिया था। नारायणस्वामी ने कहा कि कम से कम 10 मामलों में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरकार को क्लीन चिट दी थी। हम चाहते हैं कि अब बचे हुए 50 मामलों की भी जांच होनी चाहिए। इससे पहले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने आरोप लगाया था कि कैग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धारमैया-कांग्रेस सरकार में 35 हजार करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता बरती गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और  कांग्रेस एक दूसरे को घेरने में जुटी हैं।  बीते दिनों ही राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने  आरोप लगाया था कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने घोटालों को छिपाने के लिए लोकायुक्त को ही हटा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed