{"_id":"65080866e91adb7aff0a8e0a","slug":"karnataka-bengaluru-sri-sathya-ganapathi-temple-premises-decoration-with-indian-currency-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बंगलूरू में गणेश चतुर्थी की धूम, साढ़े 52 लाख सिक्कों और ढाई लाख नोटों से सजाया गया मंदिर का परिसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बंगलूरू में गणेश चतुर्थी की धूम, साढ़े 52 लाख सिक्कों और ढाई लाख नोटों से सजाया गया मंदिर का परिसर
Mon, 18 Sep 2023 02:14 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:14 PM IST
सार
जेपी नगर में स्थित श्री सत्य गणपति मंदिर ने गणेश चतुर्थी के लिए अपने परिसर की सजावट 500, 200,100, 50, 20 और 10 रुपये के नोटों और सिक्को की मदद से की है।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi
- फोटो : Social Media
विस्तार
गणेश चतुर्थी की धूम केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलती है। कर्नाटक के बंगलूरू में गणेश चतुर्थी के मौके पर श्री सत्य गणपति मंदिर ने अपने परिसर को भारतीय रुपयों से सजा दिया। मंदिर के परिसर को सजाने के लिए सिक्कों के अलावा नोट का भी इस्तेमाल किया गया है।
जेपी नगर में स्थित श्री सत्य गणपति मंदिर ने गणेश चतुर्थी के लिए अपने परिसर की सजावट 500, 200,100, 50, 20 और 10 रुपये के नोटों और सिक्को की मदद से की है। मंदिर के ट्रस्टी मोहन राजू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर साल मंदिर के परिसर को अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है।
उन्होंने कहा, 'पिछले 11 वर्षों से हम हमेशा अलग-अलग तरीकों से अलंकार करते आए हैं। इस बार मंदिर के सभी ट्रस्टी ने सिक्कों और नोटों की मदद से कुछ अलग करने का विचार किया। परिसर को सजाने में कुल 52.50 लाख सिक्के और दो करोड़ छह लाख नोट लगे हैं। हर साल हम अलग करते हैं।'
विज्ञापन
पिछले कुछ सालों में मंदिर प्रबंधक परिसर को सजाने के लिए फूल, मकई के दाने और कच्चे केलों का भी इस्तेमाल कर चुके हैं। गणेश चतुर्थी का आगाज 19 सितंबर यानी की कल से हो रहा है और इसका समापन 11 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।

#WATCH | Bengaluru: Sri Sathya Ganapathi Temple in Puttenahalli, JP Nagar has adorned its premises with Indian currency notes and coins. The decorations include Rs 500, Rs 200, Rs 100, Rs 50, Rs 20 and Rs 10 notes along with coins. pic.twitter.com/7LE65GRxAY
— ANI (@ANI) September 18, 2023