फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka bengaluru building collapsed death count increase to five deputy cm warn for illegal construction

Bengaluru: बंगलूरू हादसे में मृतकों का आंकड़ा सात हुआ, डिप्टी CM बोले- अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करेंगे

Wed, 23 Oct 2024 01:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2024 01:48 PM IST
सार

हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं और 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना मंगलवार शाम की है, जब बंगलूरू के पूर्वी इलाके में स्थित होरामावु अगारा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। 

विज्ञापन
karnataka bengaluru building collapsed death count increase to five deputy cm warn for illegal construction
बंगलूरू में इमारत ढहने से पांच की मौत - फोटो : एक्स

विस्तार

बंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से हुए हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनके बचाव के लिए बचाव टीमें लगी हुई हैं। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं और 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना मंगलवार शाम की है, जब बंगलूरू के पूर्वी इलाके में स्थित होरामावु अगारा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे के वक्त मलबे में 20 लोग फंसे हुए थे। 
विज्ञापन


अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश
बुधवार की सुबह भी राहत और बचाव कार्य जारी है। डॉग स्वॉड की मदद से बचाव कार्य चल रहा है। घायलों में से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मंगलवार रात को ही हादसे वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इमारत का अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था, उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। शिवकुमार ने कहा कि मैंने बंगलूरू में बिना इजाजत अवैध इमारतों के निर्माण पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। निर्माणाधीन इमारतों की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी। 
विज्ञापन

 

मामले में एफआईआर दर्ज
बंगलूरू ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि इमारत ढहने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें मुनिराजा रेड्डी, मोहन रेड्डी और एलुमलाई का नाम शामिल है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 100, 105, 125(ए), 120(बी), 270, 3(5) और बृहत बंगलूरू महानगर पालिका कानून की धारा 326, 327 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही रेगुलेशन एंड डेवलेपमेंट एक्ट की धारा 3 के तहत भी तीनों को आरोपी बनाया गया है। एक आरोपी भुवन रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है, जो मुनिराजा रेड्डी का बेटा है। मुनिराजा रेड्डी के नाम पर ही इमारत का निर्माण किया जा रहा था। वहीं इमारत का निर्माण करने वाले ठेकेदार मुनियप्पा को भी हिरासत में ले लिया गया है। 


कर्नाटक में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
गौरतलब है कि इन दिनों कर्नाटक में भारी बारिश का दौर चल रहा है। बंगलूरू शहर में भी भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। जलभराव के चलते कई सड़कों पर आवाजाही बंद है। इमारत के ढहने के पीछे भी बारिश को वजह माना जा रहा है। एयरपोर्ट्स पर जलभराव के चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में मंगलवार सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग ने कर्नाटक के कई इलाकों में आज भी बारिश का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed