फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Ballari roadways bus accident with parked truck two killed many injured

Karnataka: कर्नाटक के बल्लारी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस; दो की मौत और 12 घायल

Sun, 17 Aug 2025 04:28 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 17 Aug 2025 04:28 PM IST
सार

कर्नाटक के बल्लारी जिले में केएसआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। बस मस्की से बंगलूरू जा रही थी और बैरापुर क्रॉस के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 46 वर्षीय बलानायक और 42 वर्षीय श्वेता की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Karnataka Ballari roadways bus accident with parked truck two killed many injured
एक्सीडेंट (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के बल्लारी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा बैरापुर क्रॉस के पास हुआ, जब तेज रफ्तार बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

इस हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान 46 वर्षीय बलानायक, जो रामनगर जिले के कनकपुरा तालुक के चौडासंद्रा गांव के निवासी थे, और 42 वर्षीय श्वेता, जो मांड्या जिले के मलावली तालुक की रहने वाली थीं, के रूप में हुई। हादसे में घायल 12 यात्रियों को इलाज के लिए बल्लारी ट्रॉमा केयर सेंटर और सिरुगुप्पा तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बस मस्की से बेंगलुरु जा रही थी। रास्ते में बैरापुर क्रॉस के पास खड़े एक ट्रक से बस सीधे टकरा गई। पुलिस का कहना है कि बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'जब पीएम मोदी ने पूछा कि मुझे कैसे प्रशिक्षण दोगे?' CBC के पूर्व चेयरमैन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ


पुलिस जांच और कार्रवाई
हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। शवों को सिरुगुप्पा के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में यह साफ हो गया है कि हादसा चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा पर भाजपा का तंज, कहा- यह झूठ की बुनियाद पर कहानी गढ़ने की कोशिश

सड़क सुरक्षा पर सवाल
यह हादसा एक बार फिर राज्य में सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़ा करता है। अक्सर तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस और परिवहन विभाग अब इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं हैं, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed