फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Bajrang Dal Activist Harsha Murder DK Shiv Kumar vs Eshwarappa

मैंने पहले ही चेताया था: आज एक लड़के की मौत देखी, कर्नाटक के पूर्व सीएम बोले- भाजपा व कांग्रेस वाले यही देखना चाहते थे 

Mon, 21 Feb 2022 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Feb 2022 01:51 PM IST
सार

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की कल रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पूरे राज्य में तनाव की स्थिति है। हत्या को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Karnataka Bajrang Dal Activist Harsha Murder DK Shiv Kumar vs Eshwarappa
बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से तनाव - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। पहले इस मौत पर कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा और कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भिड़ गए। अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का बयान सामने आया है।

विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा है कि, कांग्रेस व भाजपा ने मिलकर राज्य की शांति को भंग कर दिया है। जब यह विवाद शुरू हुआ था, जब ही मैनें चेताया था कि इस तरह की घटनाएं देखने को मिलेंगी। आज एक लड़के की हमने मौत देखी है। भाजपा व कांग्रेस वाले यही देखना चाहते थे। 
विज्ञापन


ईश्वरप्पा- शिवकुमार भी भिड़े
इससे पहले कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा व कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार भी आपस में भिड़ गए। दअरसल, ईश्वरप्पा ने पहले कहा कि, इस हत्या के पीछे कुछ गुंडे हैं। जिन्हें शिवकुमार के तिरंगे की जगह केसरिया झंडा वाले बयान ने हत्या के लिए उकसाया। इसके बाद केएस ईश्वरप्पा के आरोप पर कांग्रेस नेता शिवकुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, ईश्वरप्पा पागल आदमी हैं। सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी जीभ और दिमाग से कोई संबंध नहीं है। वह बकवास करते हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और भाजपा को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। शिवकुमार ने आगे कहा कि, ईश्वरप्पा ने कहा था कि,  लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भगवा ध्वज लगाना चाहिए। मुझे नहीं पता कि बीजेपी चुप क्यों है। उन्हें इस देश में कोई माफ नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिवमोगा में स्कूल-कॉलेज बंद 
शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। कुछ जगहों पर आगजनी व पत्थरबाजी की भी घटनाएं हुई हैं। इस बीच पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। कर्नाटक के गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि, बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के पीछे हिजाब विवाद है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एहतियातन दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed