फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka assembly elections: These are 10 big attacks on Rahul by PM Modi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: ये हैं राहुल पर PM मोदी के 10 बड़े वार

Wed, 09 May 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 09 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Karnataka assembly elections: These are 10 big attacks on Rahul by PM Modi

कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राहुल ने पहले ही कहा था कि पीएम मोदी उन पर व्यक्तिगत कितने ही कमेंट कर लें वो आपत्तिजनक कुछ नहीं बोलेंगे। तो ऐसे में पीएम मोदी राहुल को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। वो राहुल पर एक के बाद एक वार कर रहे हैं। ये वो 10 बड़े हमले हैं जो हाल ही में पीएम मोदी ने राहुल पर किए हैं।  

विज्ञापन


1. ये चुनाव कर्नाटक के आने वाले पांच साल का भविष्य तय करेगा।

2. राहुल का बयान नामदार के अहंकार को दिखाता है। कोई कैसे अपने आप को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकता है।

3. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार, सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और ये सोना भी विदेश वाला है।

Karnataka assembly elections: These are 10 big attacks on Rahul by PM Modi

4. मोदी को हटाने के लिए गठबंधन की मीटिंग चल रही है, बड़े-बड़े दिग्गजों के पैर पकड़े जा रहे हैं। इन सारे दिग्गजों को अंधेरे में रखकर खुद पीएम घोषित कर देना गठबंधन में ही अविश्वास है।

5. नामदार को गठबंधन के साथी नेताओं पर भरोसा ना हो, जिसका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंचा हो ऐसे 'Immature नामदार' को क्या देश की जनता स्वीकार करेगी।

6. कांग्रेस ने कर्नाटक की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया है। देशभर के लोगों को कांग्रेस के कारनामों का पता चल रहा है, इसलिए देशभर से कांग्रेस को विदाई दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karnataka assembly elections: These are 10 big attacks on Rahul by PM Modi

7. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जब सरकार में आती है तो वो मानती है कि जनता ने उन्हें भ्रष्टाचार करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

8. प्रधानमंत्री ने कहा कि चार साल बाद भी कांग्रेस अपनी हार नहीं स्वीकार पा रही है, कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही है और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है।

9. उन्होंने कहा कि ना ही कांग्रेस दिल वाली है, ना दलितों वाली है ये कांग्रेस सिर्फ डील वाली है। ये ही कांग्रेस का असली कारनामा है। ये डील वाली बात मोदी नहीं बल्कि कांग्रेस के सांसद वीरप्पा मोइली ने कही है।

10. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने में एक्सपर्ट है और कुछ भी झूठ बोलती है। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने झूठ चलाया कि मोदी सरकार SC/ST कानून को कमजोर कर रही है, लेकिन सच तो ये है कि मोदी सरकार ने इस कानून को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का कई बार अपमान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed