{"_id":"5ae709ce4f1c1b85028b7592","slug":"karnataka-assembly-election-chief-minister-siddaramaiah-seen-dozing-during-a-rally-in-kalaburagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनावः .. जब चुनावी रैली में मंच पर खर्राटे लेने लगे सीएम सिद्धारमैया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनावः .. जब चुनावी रैली में मंच पर खर्राटे लेने लगे सीएम सिद्धारमैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबर्गी
Updated Mon, 30 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Siddaramaiah seen dozing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में महज 11 दिन शेष रह गए हैं और चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां और पार्टी के नेता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कर्नाटक चुनाव एक ओर जहां बीजेपी के लिए जीत का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है वहीं कांग्रेस के मुख्यमंत्री के लिए कर्नाटक नाक का सवाल बन गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए वह रैलियों के द्वारा हो या फिर घर घर जाकर लोगों से मिल ही रहे हैं और अपनी जीत सुनिश्चित कर रहे हैं। इस चुनावी समर में इनकी भागदौड़ इतनी हो रही है कि वह जहां समय मिल रहा है खर्राटे लगाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा आज देखने को तब मिला जब एक रैली में मुख्यमंत्री खर्राटे लेने लगे।
रैली कलबर्गी में हो रही थी। एक कोई नेता भाषण भी दे रहे थे लेकिन सिद्धारमैया इतने थके हुए थे कि उस शोर का भी उनकी नींद पर कोई असर नहीं पड़ा और वो झपकी लेते रहे। सिद्दारमैया जब सो रहे थे तब रैली में मौजूद लोग काफी शोर मचा रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री साहब की नींद थी की टूटने का नाम ही नहीं ले रही थी। सिद्धारमैया के सोने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक नेता बीच में उन्हें कुछ कहता भी है लेकिन सिद्धारमैया की नींद इतनी गहरी थी कि वह मुंह खुजाते हुए फिर से सो जाते हैं।
विज्ञापन
सिद्धारमैया के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी झपकी लेते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 15 मई को होगी

#WATCH Karnataka Chief Minister Siddaramaiah seen dozing off during a rally in Kalaburagi earlier today. pic.twitter.com/PjlNVKovlP
— ANI (@ANI) April 30, 2018