फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Election: 10 Big things of BJP Manifesto

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: ये है BJP मेनिफेस्टो की 10 बड़ी बातें

Wed, 09 May 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 09 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Assembly Election: 10 Big things of BJP Manifesto
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के वादों पर गौर कर बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। 27 अप्रैल को कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी करते हुए इसे जनता को समर्पित किया तो 4 मई को बीजेपी ने इसे टक्कर देने के लिए अपने फेनिफेस्टो में कांग्रेस से मिलते-जुलते कई वादों को और धार दे डाली। पढ़िए बीजेपी मेनिफेस्टो की बड़ी बातें..
विज्ञापन


1. सिंचाई के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपए का आवंटन, ताकि राज्य के हर खेत तक पानी पहुंचे।

2. 20 लाख छोटे किसान, जिनकी जमीन बंजर है, उन्हें न्यूनतम 10 हजार रुपए तक की राशि, भूमिहीन किसानों को 2 लाख रुपए का बीमा।

3. BPL से नीचे वाली महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त और बाकी महिलाओं को एक रुपए में सैनेटरी नैपकिन।

 

Karnataka Assembly Election: 10 Big things of BJP Manifesto
4. BPL परिवारों को स्मार्टफोन और कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप, भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत 2 लाख रुपए भी मिलेंगे।

5. जानवरों के कल्याण के लिए 3000 करोड़ रुपए।

6. गौ-हत्या को रोकने के लिए प्रोग्राम चलाया जाएगा।

7. महिलाओं को दो लाख रुपए तक का 1 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Karnataka Assembly Election: 10 Big things of BJP Manifesto
8. 10 हजार करोड़ रुपए का स्त्री उन्नति कोष, जिससे महिलाओं को स्त्री उन्नति स्टोर खोलने में मदद।

9. भाग्यलक्ष्मी स्कीम के तहत 1-2 लाख रुपए मिडिल क्लास और लोअर क्लास की महिलाओं को दिए जाएंगे।

10. सभी बीपीएल परिवारों की लड़कियों के लिए उनकी शादी के मौके पर 3 ग्राम का मंगलसूत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed