फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Amit Malviya said- Uniform Civil Code is our promise, we will win elections

Karnataka: अमित मालवीय बोले- यूनिफॉर्म सिविल कोड हमारा वादा, महिलाओं-युवाओं और किसानों के दम पर जीतेंगे चुनाव

Tue, 02 May 2023 12:17 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 02 May 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। चुनाव के विभिन्न मुद्दों को लेकर हमारे विशेष संवाददाता ने भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय से बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश...
loader
Karnataka: Amit Malviya said- Uniform Civil Code is our promise, we will win elections
Amit Malviya - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रश्न- भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में क्या विशेष है?

उत्तर- हमने संकल्प पत्र में अपने उन कार्यों को प्रमुखता दी है, जो अब तक हम करते रहे हैं। भाजपा की नीति जनता के सबसे कमजोर वर्ग को आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण प्रदान करना रहा है। इस संकल्प पत्र के हर बिंदु पर पार्टी की यही सोच दिखाई पड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी सदैव महिलाओं को आगे बढाने की बात करते हैं। इस संकल्प पत्र में भी महिलाओं को आगे बढाने पर विशेष बल दिया गया है। गरीब वर्ग की महिलाओं को प्रति वर्ष तीन मुफ्त सिलिंडर, हर वार्ड में नम्मा क्लिनिक की स्थापना, महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने के उपाय, बेटियों को प्राइमरी स्तर से उच्च शिक्षा तक की सुविधाएं देने के साथ साथ हमने अनेक प्रयास किए हैं, जिससे मातृशक्ति को सशक्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Karnataka: कांग्रेस पर्यवेक्षक बोले- हम पीएफआई और बजरंग दल दोनों के खिलाफ, नहीं चलने देंगे नफरत का धंधा

इसी तरह हर गरीब परिवार को पांच किलो अनाज, पांच किलो मोटा अनाज, आधा लीटर दूध देना गरीब वर्ग के परिवार के बच्चों को मजबूत करने के प्रयास हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता सदैव जनता का सबसे कमजोर वर्ग रहा है। राष्ट्र और राज्य की सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है, हमने किसी भी अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए उचित प्रावधान किया है। कृषि से लेकर उद्योग तक सभी सेक्टर को मजबूती देने के उपाय किए हैं। हम सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं और इस घोषणा पत्र में इसकी साफ झलक देखी जा सकती है।

प्रश्न- आपने कर्नाटक में समान नागरिक अचार संहिता लागू करने का वादा किया है। विपक्ष इस पर प्रश्न उठा रहा है। क्या कहेंगे?

उत्तर- समान नागरिक अचार संहिता हमारे संविधान में हमारे नेताओं के द्वारा जनता से किया गया वादा है। इसे लागू करने को लेकर कोई प्रश्न कैसे खड़ा किया जा सकता है। गोवा में पहले ही समान नागरिक अचार संहिता लागू है और समाज के किसी वर्ग को कोई समस्या नहीं है। इसी से ये बात साबित हो जाती है कि इससे जनता को कोई समस्या नहीं है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी इसके लागू करने के लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं, हमने कर्नाटक में भी यही वादा किया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

प्रश्न- कांग्रेस ने भी जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन पर क्या कहेंगे?

उत्तर- कांग्रेस केवल घोषणाएं करती है। इसी समय राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता से यह पूछा जा सकता है कि कांग्रेस की घोषणाओं का क्या हुआ? अब तक न तो बेरोजगार युवाओं को भत्ता मिला है और न ही किसानों की कर्जमाफी हुई है। ऐसे में मुझे लगता है कि जनता कांग्रेस की इन घोषणाओं की असलियत समझती है। इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

प्रश्न- इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया। इस तरह की राजनीति पर क्या कहेंगे?

उत्तर- दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नेता इस तरह की हल्के स्तर की राजनीति कर रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है। प्रधानमंत्री की राजनीति के शुरुआत से लेकर अब तक  सैकड़ों बार उन पर निशाना साधा गया है। इस मामले में सबसे ज्यादा गलत यह है कि कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के द्वारा इस तरह की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed