फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka ACB Raided 80 different places against 21 Government Officers

Karnataka: कर्नाटक में एसीबी की 80 जगहों पर छापेमारी, 21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कसा शिकंजा

Sat, 18 Jun 2022 09:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Jun 2022 09:05 AM IST
सार

एसीबी ने कहा कि अधिकारियों को छापेमारी के दौरान निवेश दस्तावेज़ के अलावा कीमती सामान और नकदी मिली। 

विज्ञापन
Karnataka ACB Raided 80 different places against 21 Government Officers
कर्नाटक में एसीबी की रेड - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में शुक्रवार को भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने विभिन्न जिलों में सरकारी कर्मचारियों के कार्यालयों और परिसरों समेत 80 स्थानों पर छापेमारी की। इन सभी कर्मचारियों पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई में कुल 300 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ छापेमारी
अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के यहां छापे मारे गए उनमें सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास और पंचायत राज के इंजीनियर शामिल हैं। एक पुलिस निरीक्षक, निबंधन महानिरीक्षक कार्यालय में जिला पंजीयक, सड़क परिवहन अधिकारी और पशु चिकित्सा विभाग में सहायक नियंत्रक भी उन लोगों में शामिल हैं जिनके परिसरों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन


एक माली के घर छापेमारी
अधिकारियों ने बताया कि यहां एक सरकारी माली के घर भी छापेमारी की गई। जहां से 4 घर, 1 खुली जगह, 510 ग्राम सोने के गहने, 700 ग्राम चांदी की वस्तुएं, 1 एकड़ 9 गुंटा कृषि भूमि, 2 दोपहिया, 3 कार, 86,000 रुपये नकद, 80,000 रुपये की बचत / जमा और 10,00,000 रुपये की घरेलू वस्तुओं का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed