कर्नाटक: पुलिस हिरासत में दलित युवक को पेशाब पिलाने वाला एसआई निलंबित
दलित का कहना है कि गोनीबीड़ू पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने उसे थाने के अंदर पहले जमकर पीटा और पूछताछ के दौरान पानी मांगने पर उसे जबरन पेशाब पिलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के चिकमंगलूर में एक दलित युवक ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया। दलित का कहना है कि गोनीबीड़ू पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने उसे थाने के अंदर पहले जमकर पीटा और पूछताछ के दौरान पानी मांगने पर उसे जबरन पेशाब पिलाया। युवक ने इसकी शिकायत राज्य के डीजीपी से की। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
गोनीबीड़ू पुलिस थाना क्षेत्र के दलित व्यक्ति पुनीत ने दारोगा पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे 10 मई को केवल ग्रामीणों की मौखिक शिकायतों के आधार पर हिरासत में लिया था। उस पर आरोप लगाया गया कि वह एक महिला से बात कर रहा था और इससे गांव वाले नाराज हो गए।
पुनीत ने कहा,''मुझे थाने ले जाया गया और वहां पीटा गया और मेरे हाथ-पैर बांध दिए गए। मैं प्यासा था, पानी मांग रहा था, प्यास से मरने जैसी हालत हो गई, लेकिन उन्होंने (पुलिसकर्मी) चेतन नाम के एक दूसरे आरोपी को मुझ पर पेशाब करने के लिए बुला लिया।''
पुनीत ने कहा कि गांव वालों से बचाने के लिए मैंने ही पुलिस को बुलाया था, लेकिन पुलिस ने मुझे ही हिरासत में ले लिया और थाने लाकर मेरे साथ बदसलूकी थी। व्यक्ति ने आगे कहा कि उन्होंने मुझे छोड़ने के बदले जबरन पेशाब पिलाया, उसके बाद ही मुझे बाहर आने दिया। व्यक्ति ने कहा कि पुलिस ने मुझे पीटते हुए मेरे दलित समुदाय को गाली भी दी।
पुनीत ने अब राज्य के गृह मंत्री, पुलिस प्रमुख डीजीपी प्रवीण सूद और मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर इस तरह के अमानवीय कृत्य पर न्याय की मांग की है। डीजीपी ने इन आरोपों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा कि सब इंस्पेक्टर को अभी दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया है और जांच की जा रही है।
आईजीपी (पश्चिमी रेंज) का कहना है कि चिक्कमगलुरु जिले के गोनीबीडु पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति को पेशाब पीने के लिए मजबूर करने के आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।
#UPDATE | The sub-inspector, at Gonibeedu Police Station in Chikkamagaluru district, accused for forcing a man to drink urine while he was in custody, has been suspended: IGP (western range), Mangaluru#Karnataka
— ANI (@ANI) May 23, 2021