फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: 17 People Have Been Abusing Minor For Five Months, Eight Arrested, Search For Nine Continues

कर्नाटक : पांच महीने तक 17 लोग करते रहे नाबालिग का यौन शोषण; आठ गिरफ्तार, नौ की तलाश जारी

Tue, 02 Feb 2021 08:06 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Feb 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: 17 People Have Been Abusing Minor For Five Months, Eight Arrested, Search For Nine Continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले में पांच महीने तक नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 साल की लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रृंगेरी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हमने उसकी रिश्तेदार (चिक्कम्मा) सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। लड़की का यौन शोषण करने वाले नौ अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, तीन साल पहले अपनी मां की मौत के बाद लड़की अपनी चिक्कम्मा के साथ रहने लगी। पिछले कुछ महीनों से वह एक स्टोन क्रशिंग इकाई में काम कर रही थी और एक बस चालक के संपर्क में आई जिसने उसका कथित रूप से यौन शोषण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाद में, उसने और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया, वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल किया। उन्होंने बताया कि उसकी चिक्कम्मा को इसके बारे में पता था, फिर उसने यह सब होने दिया। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं, बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम व कई अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed