फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnatak: Worship stopped at Ganesh Viraje Chamarajpet in Hubli Idgah ground, police deployed

Karnatak : हुबली ईदगाह मैदान में गणेश विराजे, चामराजपेट में रोकी पूजा, पुलिस तैनात

Thu, 01 Sep 2022 05:53 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 01 Sep 2022 05:53 AM IST
विज्ञापन
Karnatak: Worship stopped at Ganesh Viraje Chamarajpet in Hubli Idgah ground, police deployed
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

गणेशोत्सव पर कर्नाटक के दो ईदगाह मैदानों में दो तरह के नजारे देखने को मिल रहे हैं। हुबली के ईदगाह मैदान में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश पूजा की गई। यहां पंडाल बनाकर चार फीट ऊंची गणेश प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई है। दूसरी ओर, चामराजपेट के ईदगाह मैदान में पूजा रोकने के लिए कर्नाटक राज्य आरक्षित पुलिस की 10 टुकड़ियां तैनात हैं। यहां किसी को भी गणेशोत्सव तक प्रवेश की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश वंदना
उत्तरी कर्नाटक स्थित हुबली-धारवाड़ नगर निगम ने यहां के ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव आयोजन की अनुमति दी थी। इस पर कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई, जिसमें निगम की अनुमति बरकरार रखी गई। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू समुदाय के नेता प्रमोद मुतालिक ने गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा की। पंडाल में बाल गंगाधर तिलक और सावरकर की तस्वीरें भी लगाई गईं। हिंदू जनजागृति समिति के एक सदस्य ने कहा कि अगले तीन दिन पंडाल में भजन कार्यक्रम होता रहेगा।
विज्ञापन


किसी को भंग नहीं करने देंगे शांति
बंगलूरू के चामराजपेट में स्थित ईदगाह में गणेश पूजा होने जा रही थी लेकिन इस पर दायर याचिका की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पूजा रुकवाई। साथ ही यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘किसी को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती से अनुपालन होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘शिवसेना के विभाजन’ थीम पर सजा पंडाल हटाया, मुकदमा दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में स्थित गणेश पंडाल से पुलिस ने आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री जब्त कर हटा दिया है। यहां इस बार समिति ने शिवसेना के विभाजन से संबंधित सामग्री और कटआउट का डिजाइन किया था। कल्याण पुलिस ने कहा कि पंडाल समिति के अध्यक्ष विजय तरुण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस से इजाजत लेने के बाद ही थीम को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed