फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnatak Crisis : 3 Congress MLA returned in anger, Legislative party meeting toay

कर्नाटक का नाटक : कांग्रेस के तीन नाराज विधायक लौटे, विधायक दल की बैठक आज

Fri, 18 Jan 2019 01:48 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 18 Jan 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Karnatak Crisis : 3 Congress MLA returned in anger, Legislative party meeting toay

कर्नाटक में चल रहे सत्ता के संघर्ष में फिलहाल कांग्रेस-जेडीएस का पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा है। भाजपा द्वारा जरूरी संख्या न जुटा पाने के कारण नाराज चल रहे चार में से तीन कांग्रेसी विधायक लौट आए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस ने विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। वहीं, चार दिन से गुरुग्राम में डेरा डाले भाजपा विधायक भी गृह राज्य लौटने लगे हैं। बृहस्पतिवार को 17 विधायक कर्नाटक लौट गए।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पहले कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा के संपर्क में थे। दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया। मगर कांग्रेस की ओर से मंत्री पद का ऑफर मिलने और शुक्रवार की बैठक में शामिल न होने पर शक्ति परीक्षण की स्थिति में मत डालने से दूर रखने के संकेत के बाद स्थिति बदल गई। वहीं, इस बैठक से पहले कांग्रेस के कुछ मंत्रियों ने भी पार्टी और गठबंधन के हित में इस्तीफा देने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


लौटे विधायकों ने कहा वे पार्टी के साथ

कुछ दिनों से कांग्रेस के संपर्क से दूर रहे पार्टी विधायक शिवराम हेब्बर ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव से मुलाकात के बाद कहा कि वे परिवार के साथ अंडमान निकोबार गए थे। उन्होंने कहा, वे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और पार्टी के साथ रहेंगे। दूसरे कांग्रेस विधायक जेएन गणेश ने कहा, मैं अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास चाहता हूं। हॉर्स ट्रेडिंग जैसे आरोप झूठे हैं। वहीं, तीसरे विधायक बीबी नागेंद्र ने बताया कि वे बिजनेस और निजी कारणों से मुंबई गए थे। हालांकि उन्होंने कहा कि एक मामले में पेशी के कारण हो सकता है मैं विधायक दल की बैठक में न शामिल हो सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज लौटेंगे बाकी भाजपा विधायक

लिंगायत समुदाय के श्रीसिद्ध गंगा मठ के धर्मगुरु श्रीशिवाकुमार स्वामी की तबीयत खराब होने के बाद भाजपा विधायकों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को कुछ विधायकों को दिल्ली पहुंचाने के लिए दो बसों का इंतजाम किया गया है। बुधवार को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा एवं कई पूर्व मंत्री चले गए थे। पहले दिन जाने वाले विधायक येदियुरप्पा के करीबी बताए जा रहे हैं।

2008 में सफल रहा था ऑपरेशन
2008 में बहुमत के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कांग्रेस के तीन और जेडी-एस के पांच विधायकों का इस्तीफा कराया था। बाद में भाजपा के टिकट पर उतरे 8 में से 5 चुनाव जीत गए। इससे 110 सीट जीतने वाली भाजपा को बहुमत मिल गया था।

क्रांति नहीं भ्रांति
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग मकर संक्रांति पर कर्नाटक में क्रांति का दावा कर रहे थे, लेकिन यह भ्रांति निकली। भाजपा ने अपने विधायकों को ‘बंधक’ बना रखा है।

चुनाव की तैयारी
कर्नाटक में भाजपा अध्यक्ष वीएस येदियुरप्पा ने कहा कि यह कांग्रेस-जेडीएस की लड़ाई है, जो खुलकर सामने आ गई है। गुरुग्राम में हमारे विधायक लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा करने के लिए रुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed