फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kargil war veteran Major DP singh completes skydive

कारगिल युद्ध के नायक मेजर डीपी सिंह ने पूरी की स्काईडाइविंग, ऐसा करने वाले पहले दिव्यांग जवान

Thu, 28 Mar 2019 03:31 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 28 Mar 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Kargil war veteran Major DP singh completes skydive
स्काईडाइविंग करते हुए मेजर डीपी सिंह - फोटो : ANI

कारगिल युद्ध के नायक रहे मेजर डीपी सिंह ने नासिक में पहली बार सफल स्काईडाइविंग की है। उन्होंने ऐसा करके दिखा दिया है कि शारीरिक कमजोरी किसी को आसमान में उड़ाने से नहीं रोक सकती। मेजर सिंह को भारत का अग्रणी ब्लेड रनर (कृत्रिम पैरों की मदद से दौड़ने वाले धावक) भी कहा जाता है। 


loader

मेजर सिंह ने कारगिल युद्ध में अपना दांया पैर खो दिया था। लेकिन उनकी हिम्मत जरा भी कम नहीं हुई। वह कई बार मैराथन में दौड़ चुके हैं। उनके दांए पैर के जाने के बाद कृत्रिम पैर लगाया गया। उन्हें शुरुआत में दौड़ने में तकलीफ हुई लेकिन वो हारे नहीं। वह अब स्काईडाइव पूरा करने वाले पहले भारतीय दिव्यांग जवान बन गए हैं।
 



मेजर सिंह को डाइव के लिए 18 मार्च से प्रशिक्षण दिया जा रहा था। सेना ने साल 2018 ड्यूटी के दौरान अपने हाथ, पैर खोने वाले जवानों को समर्पित किया था। सेना प्रमुख बिपिन रावत से इस गतिविधि की मंजूरी मिलने के बाद मेजर सिंह को प्रशिक्षण दिया गया। 

मेजर सिंह ना केवल जवानों बल्कि आम लोगों के लिए भी एक प्रेरणा हैं। उनसे लोगों को संदेश मिलता है कि मजबूत इरादों वाले बहादुर लोगों के लिए शारीरिक कमजोरी कोई कमजोरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed