फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal writes to aligarh district magistrate to stop the next Dharma Sansad

अपील: कपिल सिब्बल ने अगली धर्म संसद को रोकने के लिए अलीगढ़ डीएम को लिखा पत्र

Sat, 15 Jan 2022 03:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Jan 2022 03:14 AM IST
सार

वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि किसी भी तरह की संभावित हिंसा रोकने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर है। आपको सुनिश्चित करना चाहिए कि भड़काऊ भाषण न हो पाएं। 

विज्ञापन
Kapil Sibal writes to aligarh district magistrate to stop the next Dharma Sansad
कपिल सिब्बल - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर 22-23 जनवरी को प्रस्तावित धर्म संसद में हस्तक्षेप कर भड़काऊ भाषण रोकने की अपील की है। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने हरिद्वार में धर्म संसद मामले में सुनवाई हुई थी।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि अलीगढ़ में प्रस्तावित धर्म संसद में भी फिर उन्हीं वक्ताओं के संबोधित करने की संभावना है, जिन्होंने हरिद्वार में भड़काऊ भाषण दिए थे।
विज्ञापन


अधिकारियों को उन्होंने आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 व 5 के तहत कार्रवाई की सलाह दी है।

सिब्बल ने कहा कि किसी भी तरह की संभावित हिंसा रोकने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर है। आपको सुनिश्चित करना चाहिए कि भड़काऊ भाषण न हो पाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed