फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal will launch new platform against the government on 11 march, invites opposition parties to join

Kapil Sibal: कपिल सिब्बल ने बनाया नया मंच, 11 मार्च को गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों और नेताओं को दिया न्यौता

Sat, 04 Mar 2023 06:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Mar 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Kapil Sibal: पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल का कहना है कि वह 11 मार्च को अपना एजेंडा सभी के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी का विरोध करने के लिए नहीं बैठे हैं। पीएम मोदी सब काम गलत नहीं कर रहे हैं...
loader
Kapil Sibal will launch new platform against the government on 11 march, invites opposition parties to join
Kapil Sibal - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा शासित केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में मौजूद अन्याय से लड़ने के लिए शनिवार को एक मंच की घोषणा की। सिब्बल ने इस काम में गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं समेत सभी से उनका सहयोग करने की अपील की।

राज्यसभा सांसद सिब्बल ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह न्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए 'इंसाफ' मंच और 'इंसाफ का सिपाही' नामक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं। इस पहल में देश भर के वकील अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस पहल के संबंध में 11 मार्च को जंतर-मंतर पर एक बैठक भी आयोजित होगी। इसमें भारत के लिए दृष्टिकोण को पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आम लोगों के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। उन्होंने अपनी पहल के लिए गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों से समर्थन देने का अनुरोध किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने कहा, इंसाफ एक राष्ट्रीय स्तर का एक मंच होगा, जिसमें वकील सबसे आगे होंगे। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की शाखाएं भी हर इलाके में अपनी विचारधारा का प्रचार कर रही हैं, जो अन्याय को जन्म देती हैं। हम उस अन्याय से भी लड़ेंगे। आज भारत में हर जगह बेइंसाफी का दौर है। आम नागरिक, विपक्षी दल, शिक्षक, पत्रकार, छोटे व्यापारी और गरीब लोगों के साथ बेइंसाफी हो रही है। हमारा मंच सभी के लिए होगा, जो सभी के हितों की लड़ाई लड़ेगा और उनकी बातों को उठाएगा।

उन्होंने कहा, आज देश में समाजिक न्याय नजर नहीं आता है। देश में 80 करोड़ लोग पांच हजार रुपए से कम कमा रहे हैं। वर्किंग फैमेली की सालाना आय केवल 53 हजार रुपये है। देश के ही 150 अमीर लोगों के पास देश की 54 करोड़ की संपत्ति है। 2014 के बाद इस सरकार ने आठ जनता की चुनी हुई आठ सरकारों को गिरा दिया। ये राजनीतिक अन्याय है। हमारा मंच देश के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा।  

'पीएम मोदी का विरोध करने नहीं बैठा हूं'

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल का कहना है कि वह 11 मार्च को अपना एजेंडा सभी के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी का विरोध करने के लिए नहीं बैठे हैं। पीएम मोदी सब काम गलत नहीं कर रहे हैं। आज केंद्र सरकार की डिजिटलाइजेशन, आवास योजना अच्छी योजना है, लेकिन जहां अन्याय होगा उसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है। सिब्बल ने साफ किया कि वो राजनीतिक दल नहीं बना रहे हैं। यह आम लोगों का मंच हैं। मुझे लगता है कि मोदी भी इसका विरोध नहीं करेंगे। हम मंच के जरिए सरकार को बताएंगे कि देश में क्या सुधार किए जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed